Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय समन्वय समिति की बैठक गुरुवार से पुणे में शुरू होगी.
    शीर्ष आलेख

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय समन्वय समिति की बैठक गुरुवार से पुणे में शुरू होगी.

    By Tv 36 HindustanSeptember 13, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की अखिल भारतीय समन्वय समिति की तीन दिवसीय बैठक गुरुवार से पुणे में शुरू होगी. इस बैठक में सरसंघचालक मोहन भागवत, सह-सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन मंत्री बीएल संतोष सहित संघ प्रेरित 36 संगठनों के करीब 266 पदाधिकारी शामिल होंगे.

    प्रत्येक संगठन अपने कार्यों की जानकारी देगा और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करेगा.बुधवार को आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने समन्वय बैठक की जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ गत कई वर्षों से समाज में सक्रिय है और संघ के स्वयंसेवक अपने शाखा कार्य के माध्यम से लगातार राष्ट्र की सेवा में लगे हैं.

    संघ के स्वयंसेवक शाखा में काम करने के साथ-साथ समाजसेवा के अलग-अलग कार्य भी करते हैं.उन्होंने कहा कि संघ प्रेरित 36 संगठनों की 14 से 16 सितंबर तक पुणे में समन्वय बैठक होने वाली है. यह बैठक सर परशुरामभाऊ कॉलेज परिसर में होगी. पिछली बार यह बैठक छत्तीसगढ़ के रायपुर में हुई थी.

    भागवत, नड्डा सहित 36 संगठनों के 266 पदाधिकारी लेंगे हिस्साउन्होंने कहा कि इस बैठक में सरसंघचालक मोहन भागवत, सह-सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और बीजेपी के संगठन मंत्री बीएल संतोष के साथ-साथ 36 संगठनों के अध्यक्ष, महासचिव और संगठन महासचिव सहित कुल 266 पदाधिकारी हिस्सा लेंगे.बैठक में विहिप अलोक कुमार और मिलिंद परांडे, मजूदर संघ, एबीवीपी, संस्कार भारती, किसान संघ,वनवासी आश्रम सहित विभिन्न संघ प्ररित अन्य संगठनों के अध्यक्ष, महासचिव सहित अन्य पदाधिकारी हिस्सा लेंगे.

    उन्होंने कहा कि सभी संगठनों के पदाधिकारी इस बैठक में अपने अनुभव साझा करेंगे. ये संगठन कई वर्षों से सामाजिक जीवन में सक्रिय हैं और अपने-अपने क्षेत्र में महत्वपूर्ण काम कर रहे हैं और अपना स्थान बनाया है.राम मंदिर सहित ज्वलंत मुद्दों पर भी बैठक में होगी चर्चाउन्होंने कहा किइन संगठनों ने अपने क्षेत्र में क्या काम किया और भविष्य के लिए क्या सोचा है.

    इन सभी योजनाओं का साझा करेंगे. उन्होंने कहा कि देश में महिलाओं के सम्मेलन के आयोजन हो रहे हैं. महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जीवन में उनकी सहभागिता कैसे बढ़े. भारतीय दृष्टि से महिलाओं को लेकर चिंतन हो रहा है. महिलाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी.उन्होंने कहा कि देश में वैचारिक मुद्दों पर आते रहते हैं. मूलभूत धर्म के बारे, संस्कृति के बारे में, भूतकाल, वर्तमान और भविष्य के कई विषय आते हैं.

    देश में विभिन्न विचार हो सकते हैं. सत्य और तथ्यों के आधार पर चर्चा होनी चाहिए. संघ और संघ प्रेरित संगठनों का आग्रह रहता है. उन पर विचार-विमर्श होगा.उन्होंने कहा कि सामाजिक परिवर्तन के प्रयास सभी लगे हुए हैं. जीवन मूल्यों के साथ परिवार चलनी चाहिए. पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर चर्चा होगी, लेकिन इस बैठक में कोई निर्णय नहीं लिए जाएंगे,क्योंकि बैठक कार्यकारिणी की बैठक में होती है.सभी संगठन अपनी कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेंगे. आरएसएस की भुज में नवंबर में कार्यकारिणी बैठक होनी है.

    Views: 0
    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल आएंगे छत्तीसगढ़, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण
    Next Article उद्योगपति को विधायक टिकट दिलाने का वादा कर करोड़ों रुपए का फ्रॉड किया….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    साय सरकार का बड़ा फैसला, अंतरराष्ट्रीय खेलों में यात्रा और उपकरणों के लिए मिलेंगे इतने लाख रुपए…

    November 21, 2026

    वृश्चिक राशि वालों के लिए शनिवार रहेगा खास, कारोबार में मिलेंगे नए अवसर…

    November 21, 2026

    आज मनाया जा रहा है विश्व टेलीविजन दिवस, जानिए इसका इतिहास, महत्व और 21 नवंबर को ही क्यों मनाया जाता है…

    November 21, 2026

    TFT कलर डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुई 2026 मॉडल, मिलेंगे राइडिंग मोड और ट्रैक्शन कंट्रोल, जानें क्या है कीमत…

    November 21, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • साय सरकार का बड़ा फैसला, अंतरराष्ट्रीय खेलों में यात्रा और उपकरणों के लिए मिलेंगे इतने लाख रुपए…
    • वृश्चिक राशि वालों के लिए शनिवार रहेगा खास, कारोबार में मिलेंगे नए अवसर…
    • आज मनाया जा रहा है विश्व टेलीविजन दिवस, जानिए इसका इतिहास, महत्व और 21 नवंबर को ही क्यों मनाया जाता है…
    • TFT कलर डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुई 2026 मॉडल, मिलेंगे राइडिंग मोड और ट्रैक्शन कंट्रोल, जानें क्या है कीमत…
    • सलमान खान ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब! ‘मातृभूमि’ के VFX और लंबे ट्रेलर पर बोले- सैनिकों के दर्द को समझो…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?