Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » TFT कलर डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुई 2026 मॉडल, मिलेंगे राइडिंग मोड और ट्रैक्शन कंट्रोल, जानें क्या है कीमत…
    तकनीकी

    TFT कलर डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुई 2026 मॉडल, मिलेंगे राइडिंग मोड और ट्रैक्शन कंट्रोल, जानें क्या है कीमत…

    By Tv36 HindustanNovember 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- बजाज ऑटो ने अपनी लोकप्रिय स्पोर्ट्स बाइक Bajaj Pulsar RS200 का अपडेटेड 2026 मॉडल भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। नई बाइक में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। इसमें 5 इंच का TFT कलर डिस्प्ले, नए राइडिंग मोड, ट्रैक्शन कंट्रोल और USD फ्रंट फोर्क जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं। कंपनी ने बाइक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1,98,441 रुपये (दिल्ली) रखी है।
    5 इंच का TFT डिस्प्ले और Google Maps की सुविधा
    नई Pulsar RS200 का सबसे बड़ा अपडेट इसका 5 इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल है। पुराने कलर LCD डिस्प्ले की जगह अब नया TFT स्क्रीन दिया गया है। इसमें Google Maps मिररिंग की सुविधा मिलती है, जिससे राइडर बाइक की स्क्रीन पर ही नेविगेशन की जानकारी देख सकते हैं।
    इसके अलावा बाइक में USB Type-C चार्जिंग पोर्ट, एडजस्टेबल ब्रेक और क्लच लीवर, हैजार्ड लाइट स्विच और Panic Brake Alert जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

    इंजन और परफॉर्मेंस में भी बदलाव
    नई Pulsar RS200 में 199.5cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। अपडेट के बाद यह इंजन 25.5 PS की पावर और 18.7 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल बॉडी (ETB) तकनीक दी गई है, जिसकी मदद से अलग-अलग राइडिंग मोड मिलते हैं।
    बाइक में Sport, Road, Rain, Off-Road और Tour समेत पांच राइडिंग मोड दिए गए हैं। इसके साथ ट्रैक्शन कंट्रोल और स्पोर्ट्स क्विकशिफ्टर भी मिलता है।

    सस्पेंशन और टायर में भी अपडेट
    नई बाइक में आगे की तरफ 37mm USD (Upside Down) फ्रंट फोर्क दिया गया है। वहीं पीछे 140/70-R17 रेडियल टायर मिलता है। इन बदलावों से बाइक की हैंडलिंग और राइडिंग अनुभव बेहतर होने की उम्मीद है।

    कितनी है नई Pulsar RS200 की कीमत?
    अपडेटेड Bajaj Pulsar RS200 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1,98,441 रुपये (दिल्ली) रखी गई है। यह पुराने मॉडल की तुलना में करीब 16,773 रुपये महंगी है। बाइक का स्पोर्टी डिजाइन पहले जैसा ही रखा गया है, जबकि इसके फीचर्स और तकनीक को पहले से ज्यादा आधुनिक बनाया गया है।

    Views: 0
    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleसलमान खान ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब! ‘मातृभूमि’ के VFX और लंबे ट्रेलर पर बोले- सैनिकों के दर्द को समझो…
    Next Article आज मनाया जा रहा है विश्व टेलीविजन दिवस, जानिए इसका इतिहास, महत्व और 21 नवंबर को ही क्यों मनाया जाता है…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    साय सरकार का बड़ा फैसला, अंतरराष्ट्रीय खेलों में यात्रा और उपकरणों के लिए मिलेंगे इतने लाख रुपए…

    November 21, 2026

    वृश्चिक राशि वालों के लिए शनिवार रहेगा खास, कारोबार में मिलेंगे नए अवसर…

    November 21, 2026

    आज मनाया जा रहा है विश्व टेलीविजन दिवस, जानिए इसका इतिहास, महत्व और 21 नवंबर को ही क्यों मनाया जाता है…

    November 21, 2026

    सलमान खान ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब! ‘मातृभूमि’ के VFX और लंबे ट्रेलर पर बोले- सैनिकों के दर्द को समझो…

    November 21, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • साय सरकार का बड़ा फैसला, अंतरराष्ट्रीय खेलों में यात्रा और उपकरणों के लिए मिलेंगे इतने लाख रुपए…
    • वृश्चिक राशि वालों के लिए शनिवार रहेगा खास, कारोबार में मिलेंगे नए अवसर…
    • आज मनाया जा रहा है विश्व टेलीविजन दिवस, जानिए इसका इतिहास, महत्व और 21 नवंबर को ही क्यों मनाया जाता है…
    • TFT कलर डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुई 2026 मॉडल, मिलेंगे राइडिंग मोड और ट्रैक्शन कंट्रोल, जानें क्या है कीमत…
    • सलमान खान ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब! ‘मातृभूमि’ के VFX और लंबे ट्रेलर पर बोले- सैनिकों के दर्द को समझो…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?