रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक आज मुख्यमंत्री निवास में 6 घंटे से ज्यादा देर तक चली। बैठक के बाद प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा आज सभी सीटों पर चर्चा हुई है। सही समय पर कांग्रेस की सूची जारी होगी। उन्होंने कहा कि अभी पहली सूची के लिए इंतजार करना होगा।
वहीं केंद्रीय खाद्य मंत्री पीयूष गोयल के आरोपों पर उन्होंने कहा कि चुनाव के कारण भाजपा तथा कथित आरोप लगा रही है। भाजपा को जनता सबक सिखाएगी। पीयूष गोयल पहले ट्रेन घोटाले की बात कर ले। वहीं भाजपा के 15 साल नान घोटाले पर भी जवाब दे दें।
