Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज इस 662 लाख रूपये की लागत भवन को लोकार्पित करते हुए जयसिंह अग्रवाल की आँखों में अलग ही चमक दिखाई दे रही थी…..
    शीर्ष आलेख

    आज इस 662 लाख रूपये की लागत भवन को लोकार्पित करते हुए जयसिंह अग्रवाल की आँखों में अलग ही चमक दिखाई दे रही थी…..

    By Tv 36 HindustanSeptember 18, 2023No Comments6 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा:- कोरबा का सबसे पुराना हायर सेकेण्डरी स्कूल (आदिवासी स्कूल) पुराना कोरबा आज सर्वसुविधायुक्त बनकर कोरबा का सबसे आदर्श भवन के रूप में कोरबा विधायक एवं राजस्व मंत्री तथा इस विद्यालय का पूर्व छात्र जयसिंह अग्रवाल के हाथों कोरबा के भाग्य और भाग्यविधाताओं को समर्पित किया गया। 662 लाख रूपये की लागत से इस भवन को श्री अग्रवाल ने अपनी निगरानी में बनवाया, ताकि यहां पढने वाले विद्यार्थी और विद्यार्थियों को गढ़ने वाले गुरूजनों को सभी सुविधाएं मिल सके।आज इस भवन को लोकार्पित करते हुए जयसिंह अग्रवाल की आँखों में अलग ही चमक दिखाई दे रही थी।

    श्री अग्रवाल ने इसी विद्यालय में पढ़ा, तब यह विद्यालय खपरैल का हुआ करता था और जमीन मे बैठकर गुरूजनों के सानिध्य में आगे बढ़े और एक आम विद्यार्थी से लेकर गुरूजनों के आशीर्वाद से राजस्व मंत्री के पद तक पहुंचे। इस विद्यालय को समर्पित करते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि इस विद्यालय भवन के निर्माण से मुझे इतनी खुशी मिली, जिसका बयान वाणी से नहीं हो सकती। यह कार्य मेरे जीवन को सबसे ज्यादा खुशी देने वाला हैं। अब इस भवन में विद्यार्थी और गुरूजन अध्ययन और अध्यापन अच्छी तरह से अच्छे माहौल में कर सकेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि-प्यारे बच्चों ! गुरूजनों का हमेशा आदर करना क्योंकि इनके ही आशीर्वाद से जीवन में सफलता मिलती है। जीवन में कभी भी अनुशासन और सम्मान जैसे शब्द को दरकिनार मत करना, क्योंकि ये दो शब्द ही आपको अपनी मंजिल तक पहुंचायेंगे।

    महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि यह भव्य और सर्वसुविधायुक्त भवन हमारे मंत्री जयसिंह अग्रवाल का ड्रीम प्रोजेक्ट था जो अब पूरा हुआ। यह भवन सिर्फ भवन ही नहीं बल्कि शिक्षा का एक बड़ा मंदिर है और इस विद्यालय ने न जाने कितने लोगों का भविष्य संवारा है। हमारे जयसिंह अग्रवाल भी एक उदाहरण है। ये आपके बीच आपका सेवक बनकर कोरबा के हर इच्छाओं को पूरा करने में लगे हुए है। जब इस विद्यालय भवन का भूमिपूजन हुआ तब मैं भी उपस्थित था और ढ़ाई साल में यह भवन खड़ा हो गया और नये कोरबा की पहचान बनेगा।

    लोकार्पण से पूर्व मंचीय कार्यक्रम के शुभांरभ में यहां की छात्रा कु. दिव्या ने देशभक्ति गीत गाकर अतिथियों का हृदय से स्वागत किया। यहां की प्राचार्या श्रीमती इंदु अग्रवाल एवं अध्यापकगणों ने अतिथियों का फूलमालाओं एवं पुष्पगुच्छ से स्वागत किया, लेकिन श्री अग्रवाल ने अपनी जगह से उठकर गुरूजनों का स्वागत किया और कहा कि विद्यार्थी कितनों बड़ा आदमी बन जाये, लेकिन गुरूओं का स्थान हमेशा सबसे ऊपर रहेगा।इस अवसर पर जयसिंह अग्रवाल के सहपाठीगण सुभाष अग्रवाल, अधिवक्ता श्यामल मलिक, प्रभात सिंह, शिवबहादूर, सुशील पाण्डेय, दीपक राय सहित इस विद्यालय में पढ़ने वाले उम्रदराज एवं कोरबा के जानेमाने गणमान्य नागरिक, अध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

    अपेक्षा से अधिक मिला- यहां की प्राचार्या श्रीमती इंदू अग्रवाल ने कहां कि हमने 10 कमरों की मांग की थी, लेकिन इस विद्यालय के पूर्व छात्र जयसिंह अग्रवाल ने इस भवन की कायाकल्प कर 32 कमरों की 03 मंजिला भव्य ईमारत हमें सौंप दी। जयसिंह अग्रवाल की कोई शानी नहीं, उनके जैसे सेवक से ही कोरबा का भविष्य उज्ज्वल बनेगा।2013 तक विद्यार्थी बैठते थे जमीन पर-यहां के पूर्व प्राचार्य डी आर सारथी भी इस भवन के विकास का गवाह बनें। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय का इतिहास लम्बा है। यह शिक्षा के मंदिर के रूप में कोरबा ही नही दूसरे जिले के लोगो का भी भविष्य संवारा है।

    उन्होंने कहा कि अपनी स्थापना काल से खपरैल के भवन में विद्यार्थी जमीन में बैठकर पढ़ाई करते रहे। 1977 में जयसिंह अग्रवाल भी जमीन में बैठकर इस ऊंचाई को छुआ लेकिन आज भी वे जमीनी सेवक बने हुए है, यह बहुत बड़ी बात है। मैं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामना देता हॅू और वे नई ऊंचाईयों को स्पर्श करे।पूर्व प्राचार्य जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि यह विद्यालय कोरबा के शिक्षा जगत का आधार स्तंभ है। उन्होंने अपना अनुभव बताते हुए कहा कि मैने इस विद्यालय को 10 साल दिये और 90 साल की उम्र में यहां के कई विद्यार्थियों को भविष्य गढ़ते देखा है।

    पूर्व प्राचार्य गोरेलाल दुबे ने कहा कि 23 वर्ष तक इस विद्यालय में रहा और इस विद्यालय के भूमिपूजन में था और इस कम समय में भव्य भवन समर्पित हो रहा है। उन्होंने जयसिंह अग्रवाल के प्रयासों को सराहा और कहा कि अपने नाम के अनुरूप उनका कार्य भी है।यह सर्वश्रेष्ठ गुरू दक्षिणा- डीपीएस एनटीपीसी के प्राचार्य सतीश शर्मा ने कहा कि हमारे विधायक जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में कोरबा में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए है। इस विद्यालय के लिए यह भवन बहुउपयोगी साबित होगा। यह भवन विद्यार्थी के रूप में जयसिंह अग्रवाल का सबसे बड़ा गुरू दक्षिणा है।

    उनके जज्बे को मैं सलाम करता हॅू कि उन्होने कोरबा में शिक्षा के क्षेत्र में केन्द्रीय विद्यालय, आत्मानंद स्कूल जैसे सर्वोत्कृष्ट विद्यालय दिये है।एसईसीएल में सेवारत भानु सिंह ने कहा कि मंत्री जी के प्रयास से यह बड़ा कार्य आज पूर्ण हो गया।वरिष्ठ पत्रकार एवं शिक्षाविद किशोर शर्मा ने कहा कि आज उन गुरूजनों को भी गर्व हो रहा होगा कि जिस बच्चे को वे डाटा करते थे वे आज उनके ही आदरणीय हो गये हैं। के एन कालेज शिक्षण समिति के अध्यक्ष किशोर शर्मा ने प्रबंधन की ओर से 05 एकड़ की जमीन मांगी गई है जो प्रक्रियाधीन हैं। उन्होने कहा कि श्री अग्रवाल ने शिक्षा के क्षेत्र में जो योगदान दिया, वह अतुलनीय है।

    इसके अलावा प्रदेश का सबसे बड़ा अशोक वाटिका जो ऑक्सीजोन के रूप में विकसित किया गया है। इसके अलावा समाजो को बेहतर सामाजिक भवन देकर सभी समाजों का मान रखा।हमें गर्व है कि हम जयसिंह के सहपाठी हैं- सुशील पाण्डेय, दीपक राय एवं शिव बहादुर ने कहा कि हमें गर्व है कि हम जयसिंह अग्रवाल के सहपाठी है। हम साथ साथ जमीन में बैठकर पढ़ते थे और एक साथ मस्ती भी करते थे। इतने बडे पद पर पहुचने के बाद भी जयसिंह अग्रवाल हमारे लिए वहीं दोस्त है। ऐसे दोस्त पाकर हमारा सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है।

    पूर्व विधायक जायसवाल को मिला सम्मान- जयसिंह अग्रवाल को बड़ो का सम्मान करना भी आता है। कोरबा के विकास में पूर्व विधायक कृष्णा लाल जायसवाल का भी बड़ा योगदान रहा। वे एक अच्छे जनप्रतिनिधि थे। जयसिंह अग्रवाल ने श्री जायसवाल के नाम को अक्ष्क्षुण बनाए रखने के लिए इस विद्यालय का नाम स्व. कृष्णा लाल जायसवाल के नाम से महिमा मंडित कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी है।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअखिल भारतीय अध्यक्ष और राज्यसभा विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने विशेष सत्र के पहले दिन अपने भाषण की शुरुआत की….
    Next Article पुराना संसद भवन 96 वर्ष से अधिक समय तक कई महत्वपूर्ण घटनाक्रम और भारत की लोकतांत्रिक यात्रा का साक्षी रहा…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    तुष्टिकरण से नहीं, समानता से चलेगा देश, गुजरात में UCC लागू होते ही बोले गृह मंत्री विपक्ष पर साधा निशाना…

    March 25, 2026

    क्या अब 35 दिन में बुक होगा गैस सिलेंडर सरकार ने बताया पूरा सच…

    March 25, 2026

    रिंकू सिंह सरकार ने बनाया सरकारी अफसर, KKR ने सौंपी उपकप्तानी जानें इतनी होगी सैलरी…

    March 25, 2026

    गोबर बना सोना, ऐसे कमा रही लाखों महिला किसान…

    March 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • तुष्टिकरण से नहीं, समानता से चलेगा देश, गुजरात में UCC लागू होते ही बोले गृह मंत्री विपक्ष पर साधा निशाना…
    • क्या अब 35 दिन में बुक होगा गैस सिलेंडर सरकार ने बताया पूरा सच…
    • रिंकू सिंह सरकार ने बनाया सरकारी अफसर, KKR ने सौंपी उपकप्तानी जानें इतनी होगी सैलरी…
    • गोबर बना सोना, ऐसे कमा रही लाखों महिला किसान…
    • प्रदेश में बर्ड फ्लू का तांडव, शहर का ये इलाका क्वारंटाइन जोन घोषित…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?