Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » देवरानी के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया मिर्च का पाउडर, जेठानी और उसके बेटे ने मिलकर….
    शीर्ष आलेख

    देवरानी के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया मिर्च का पाउडर, जेठानी और उसके बेटे ने मिलकर….

    By Tv 36 HindustanSeptember 19, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर: राजस्थान से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है जहां एक जेठानी ने अपनी देवरानी के साथ अमानवीय व्यवहार किया है। जेठानी ने विवाद के बाद देवरानी के घर में घुसकर पहले तो उसके हाथ बांधे, फिर उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्च का पाउडर भर दिया। इससे भी उसका मन नहीं भरा तो उसने पॉलीथीन को जलाकर उससे उसके शरीर पर कई जगह दागा। इस बर्बर हिंसा के बाद देवरानी के शरीर पर फफोले बने हुए हैं। इस बर्बरता के दौरान जेठानी का बेटा भी उसके साथ था।

    यह पूरा मामला जोधपुर जिले के बोरानाडा थाना क्षेत्र का है। यहां नारनाडी में एक महिला रहती है, उसका पति गोवा में काम करता है और घर में दो छोटे बच्चे हैं। महिला की जेठानी उसके घर से कुछ ही दूरी पर रहती है। दोनों के बीच में आपसी विवाद चल रहा है। रविवार शाम को जब महिला घर में अकेली थी तो मौका देखकर उसकी जेठानी अपने बेटे के साथ वहां पहुंची। महिला के साथ विवाद के बीच जेठानी ने अपने बेटे के साथ मिलकर उसके हाथ बांध दिए।

    महिला के साथ दोनों ने मारपीट की और उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्च का पाउडर भर दिया। इससे महिला दर्द से तड़पने लगी, लेकिन इतने से भी जेठानी का मन नहीं भरा तो उसने घर में रखी पॉलीथीन को जलाया और महिला के शरीर को उससे दागने लगी। इससे महिला के शरीर में फफोले बन गए हैं। इतना घटनाक्रम के बाद एक अन्य रिश्तेदार ने महिला को हॉस्पिटल में भर्ती कराया और पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

    पुलिस ने पीड़ित महिला के आरोप के बाद मौके का मुआयना किया है और संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। एसीपी बोरानाडा नरेंद्र सिंह देवड़ा इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। रविवार को देर रात इस पूरे मामले में प्रकरण दर्ज किया गया है और महिला के बयान भी दर्ज किए गए हैं। फिलाहल हॉस्पिटल से महिला को डिस्चार्ज कर दिया गया है।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअक्टूबर में सितंबर से भी ज्यादा दिन बैंक रहेंगे बंद, देखिए छुट्टियों की लिस्ट….
    Next Article 2 लाख 15 हजार हितग्राहियों को 450 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की योजना…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कल भारत बंद घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर; स्कूल, बैंक और दफ्तर भी रहेंगे बंद…

    February 11, 2026

    महाकुंभ से फिल्मों तक वायरल गर्ल की डेब्यू फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ का ट्रेलर रिलीज…

    February 11, 2026

    साय कैबिनेट की बैठक में किसानों को होली से पहले मिलेगा भुगतान, विनियोग विधेयक 2026 को मंजूरी…

    February 11, 2026

    उत्सव सा मनाया गया वजन त्यौहार और नेवता भोज, सामाजिक समरसता से एकता भाईचारे की मिसाल पहल से बच्चों के स्वास्थ्य पर फोकस…

    February 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कल भारत बंद घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर; स्कूल, बैंक और दफ्तर भी रहेंगे बंद…
    • महाकुंभ से फिल्मों तक वायरल गर्ल की डेब्यू फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ का ट्रेलर रिलीज…
    • साय कैबिनेट की बैठक में किसानों को होली से पहले मिलेगा भुगतान, विनियोग विधेयक 2026 को मंजूरी…
    • उत्सव सा मनाया गया वजन त्यौहार और नेवता भोज, सामाजिक समरसता से एकता भाईचारे की मिसाल पहल से बच्चों के स्वास्थ्य पर फोकस…
    • बालको नगर कोरबा में भक्ति की गूंज: श्री राम कथा स्थल पर रुद्राभिषेक और पार्वती पूजन में उम्र आस्था का सागर
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?