नई दिल्ली:– स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और शहर में हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस्माइली CIVIC द्वारा 15 अगस्त को पुलिस ग्राउंड, रायपुर में पौधारोपण एवं पौधा वितरण अभियान आयोजित किया जाएगा। अभियान के तहत करीब 500 पौधों का रोपण और वितरण किया जाएगा।
इस पहल का उद्देश्य केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रेरित करना भी है। आयोजकों के अनुसार, अभियान के माध्यम से आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश दिया जाएगा।
इस्माइली CIVIC द्वारा पिछले वर्ष भी इसी उद्देश्य से पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया था। इस वर्ष पिछले अभियान को आगे बढ़ाते हुए अधिक से अधिक लोगों को पर्यावरण संरक्षण की मुहिम से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
इस्माइली CIVIC सेवा, स्वयंसेवा, पर्यावरण संरक्षण और समाज के जीवन की गुणवत्ता बेहतर बनाने की भावना से जुड़ी एक वैश्विक पहल है। वर्ष 2020 में शुरुआत के बाद से संस्था स्वास्थ्य, शिक्षा, आर्थिक विकास और पर्यावरण संरक्षण सहित विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक योगदान दे रही है।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित यह अभियान देश की आजादी के जश्न को प्रकृति संरक्षण के संकल्प से जोड़ने की पहल है। आयोजकों ने लोगों से पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में सहभागी बनने की अपील की है।
