सीमा हैदर आए दिन खबरों मे बनी रहती हैं, उनके वीडियोज वायरल होते रहते हैं। किसी भी मुद्दे पर अपनी राय रखने से पहले सीमा हैदर जरा भी नहीं हिचकिचातीं। हाल ही में उन्होंने मोदी सरकार द्वारा महिला रिजर्वेशन बिल पर अपनी सहमति जताई और प्रधानमंत्री का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया।सीमा हैदर के कई वीडियोज वायरल होते रहते हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनकी गोद में एक बच्चा नजर आ रहा है और वो कहती हुई नजर आ रही हैं कि उनके घर में लड़का हुआ है, बधाई नहीं दोगे? मैं बहुत खुश हूं और सचिन भी।
सीमा हैदर के इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है। हालांकि, सीमा हैदर का ये वीडियो फेक है और AI द्वारा बनाया गया है। अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।आपको बता दें कि पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा की प्रेम कहानी इन दिनों सुर्खियों में है। दोनों की PUBG खेलते हुए मुलाकात हुई, यह मुलाकात कुछ ही दिन में इश्क में बदल गई।
इश्क ऐसा परवान चढ़ा कि सीमा हैदर पहले दुबई फिर नेपाल होते हुए इसी साल 13 मई को ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव आ पहुंची। वह अपने चार बच्चे भी साथ लाई।अपने पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर को छोड़कर नेपाल के रास्ते भारत आईं सीमा हैदर के साथ उनके 4 बच्चे भी आए थे जिनको सचिन मीणा ने अपना लिया है। हालांकि गुलाम हैदर का कहना है कि वो अपने बच्चों को वापस लाने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं।
सीमा हैदर पर कई तरह के आरोप लगते हैं और उनको जासूस तक कहा जाता है। हालांकि उन्होने ये कूबूल किया है कि पबजी के द्वारा उन दोनों को प्यार हुआ था और सीमा हैदर ने प्यार में पाकिस्तान छोड़ा और भारत आ गईं। सीमा हैदर इस वक्त सचिन के साथ मिलकर अपना कमरा बनवा रहीं हैं और इसके वीडियोज सामने आते रहते हैं।
