देशभर में गणेशोत्सव की धूम है। हर जगह लोग बप्पा की भक्ति में लगे हुए हैं। ऐसे में अगर आप कुछ खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो बेहद ही शुभ समय है। अगर बात करें सोने चांदी की तो एक बार फिर सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है।आज क्या है सोने-चांदी का भावसोने और चांदी की कीमतों (Gold-Silver Price) में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। आज सोने का भाव (MCX Gold Price) 58,000 के करीब आ गया है। इसके अलावा चांदी का भाव भी 71,000 के करीब आ गया है। इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड की कीमतों में आई गिरावट का असर घरेलू बाजार में भी देखने को मिल रहा है।
आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम घटकर 58376 रुपये पहुंच गए हैं। वहीं, 916 (22 कैरेट) प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना आज 53688 रुपये का हो गया है। इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले (18 कैरेट) सोने के दाम 43958 पर आ गए हैं। वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड (14 कैरेट) आज सस्ता होकर 34287 रुपये में आ गया है। इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 71020 रुपये की हो गई है।
