गया। बिहार में अपराध का ग्राफ कम होेने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन रेप, छेड़छाड़, हत्या जैसे कई अपराधिक घटनाएं सामने आते हैं। यहां बदमाश लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला प्रदेश के गया जिले से सामने आया है। जहां बदमाशों ने लोजपा नेता की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी का माहौल बना हुआ है।
मामला आमस थाना क्षेत्र का है। दरअसल, लोजपा नेता मो. अनवर अली खान एक सैलून में शेविंग कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन लोग वहां आए और नेता अनवर अली खान पर गोलियों से छलनी कर दी। मौके पर ही अनवर अली की मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग अपनी डर से अपनी दुकानें बंद करने लगे।
इस घटना से आक्रोशित लोगों ने नेशनल हाइवे- 82 पर मोर्चा खोल दिया है और धरने पर बैठ गए हैं। आक्रोशित परिजनों अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को नेशनल हाइवे से हटाने में जुटी हुई है।
