दिल्ली |दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है, जानकारी के मुताबिक मुखर्जी नगर स्थित एक गर्ल्स पीजी हॉस्टल में आग लग गई है. दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं है. बता दें शाम 7 बजकर 46 मिनट पर दमकल विभाग को आग लगने की सूचना मिली.
दिल्ली फायर सर्विस के निदेशक अतुल गर्ग के बताया कि, मुखर्जी नगर इलाके में एक गर्ल्स पीजी हॉस्टल में आग लगने की सूचना आई है. दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. कुछ लड़कियां इमारत में फंसी हुई हैं
