Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » युवक के पेट में मिला गर्भाशय, रेयरेस्ट ऑफ द रेयर केस….
    शीर्ष आलेख

    युवक के पेट में मिला गर्भाशय, रेयरेस्ट ऑफ द रेयर केस….

    By Tv 36 HindustanOctober 2, 2023No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    धमतरी/कांकेर: छत्तीसगढ़ में एक युवक के पेट में गर्भाशय मिलने के बाद उसे ऑपरेशन करके निकाल दिया गया है। पुरुषों में गर्भाशय का होना रेयरेस्ट ऑफ द रेयर है। दुनियाभर में इस तरह के 300 मामले अब तक सामने आए हैं। 26 सितंबर को धमतरी के निजी उपाध्याय नर्सिंग होम में युवक का दुर्लभ ऑपरेशन हुआ। 1 अक्टूबर को उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है।युवक की पहचान को गोपनीय रखा गया है। 1 अक्टूबर को नर्सिंग होम के डॉक्टर रोशन उपाध्याय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दुर्लभ ऑपरेशन की जानकारी दी। कांकेर के 27 वर्षीय युवक के पेट में लगातार दर्द रहता था, साथ ही उसकी दाहिनी जांघ में सूजन भी थी।

    25 सितंबर को परिजन उसे इलाज के लिए धमतरी लेकर आए। उसे यहां नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।छत्तीसगढ़ में एक युवक के पेट में गर्भाशय मिलने के बाद उसे ऑपरेशन करके निकाल दिया गया है।छत्तीसगढ़ में एक युवक के पेट में गर्भाशय मिलने के बाद उसे ऑपरेशन करके निकाल दिया गया है।युवक का हर्निया भी फंसा हुआ पाया गयाडॉक्टर रोशन उपाध्याय ने युवक की कुछ जांच की, तो उसमें हर्निया का फंसा होना पाया गया।

    साथ ही दोनों तरफ के अंडकोष की गोली (Testes) भी नहीं थी। डॉक्टर रोशन उपाध्याय ने बताया कि इसके बाद युवक का ऑपरेशन किया गया, जिसमें उसके अंदर गर्भाशय (यूट्रस) के होने का पता चला।डॉ रोशन उपाध्याय ने बताया कि इस बीमारी को परसिस्टेंट म्यूलेरियन डक्ट सिन्ड्रोम (PMDS) कहते हैं।डॉ रोशन उपाध्याय ने बताया कि इस बीमारी को परसिस्टेंट म्यूलेरियन डक्ट सिन्ड्रोम (PMDS) कहते हैं।युवक के पेट में मिला गर्भाशय और फैलोपियन ट्यूबयुवक के पेट में गर्भाशय और नसबंदी की नली थी, साथ ही अंडकोष की दोनों तरफ की गोली (Testes) दाईं तरफ पेट में थी। ये एक बहुत ही दुर्लभ मामला था।

    तत्काल इसकी जानकारी मरीज के परिजनों को दी गई, साथ ही सभी अंग दिखाए गए।युवक के पेट में गर्भाशय और फैलोपियन ट्यूब थी, साथ ही अंडकोष की दोनों तरफ की गोली (Testes) दायीं तरफ पेट में थी।युवक के पेट में गर्भाशय और फैलोपियन ट्यूब थी, साथ ही अंडकोष की दोनों तरफ की गोली (Testes) दायीं तरफ पेट में थी।यूट्रस और फैलोपियन ट्यूब को सर्जरी कर निकाला गयापरिजनों की अनुमति के बाद युवक के पेट के अंदर स्थित गर्भाशय और फैलोपियन ट्यूब को सर्जरी कर निकाला गया।

    साथ ही दाएं अंडकोष के Testes को पेट से निकालकर नीचे थैली में रखा गया, जिसे औरचिडोपेक्सी कहते हैं। दाहिनी तरफ के हर्निया का भी ऑपरेशन किया गया।इस बीमारी को कहते हैं पर्सिस्टेंट म्यूलेरियन डक्ट सिंड्रोम (PMDS)डॉ रोशन उपाध्याय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि इस बीमारी को परसिस्टेंट म्यूलेरियन डक्ट सिन्ड्रोम (PMDS) कहते हैं। यह जीन में म्यूटेशन परिवर्तन की वजह से होता है। इसमें पुरुष का जननांग बाह्य रूप से सामान्य होता है, लेकिन पेट के अंदर स्त्री के गर्भाशय, नली, अंडाणु पाए जाते हैं।

    अब तक विश्व में इस तरह के 300 केस की पुष्टि की जा चुकी है। ये छत्तीसगढ़ का पहला मामला बताया जा रहा है। ऑपरेशन में डॉ रोशन उपाध्याय, डॉ रश्मि उपाध्याय, एनेस्थिसियोलॉजिस्ट डॉ प्रदीप देवांगन, डॉ मॉर्टिन मौजूद रहे।ऐसे होती है पहचान1. बच्चों के जन्म के बाद उसके अंडकोष में गोली (टेस्टेस) का नहीं पाया जाना।2. जांघ के हिस्से में सूजन।3. वयस्क होने के बाद बांझपन।जानिए पर्सिस्टेंट म्यूलेरियन डक्ट सिंड्रोम के बारे मेंइस बीमारी को पर्सिस्टेंट म्यूलेरियन डक्ट सिंड्रोम कहते हैं।

    यह एक रेयर बीमारी है।डॉक्टरों के मुताबिक, एंटी म्यूलेरियन हॉर्मोन सिर्फ पुरुषों में ही होता है। इसकी कमी होने पर पुरुषों में फीमेल ऑर्गन डेवलप हो जाते हैं, हालांकि ऐसा बेहद कम देखने को मिलता है।दुनिया में अब तक ऐसे करीब 300 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 8 महीने से लेकर 27 साल तक के पुरुष पेशेंट शामिल हैं।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleचांद पर रात होने के बाद शिव शक्ति पॉइंट अंधेरे में डूबा, रोवर और लैंडर के जागने की उम्मीदें कम…..
    Next Article उम्मीदवारों की लिस्ट को लेकर कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी का आया बयान …
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    केंद्रीय कर्मचारियों की लॉटरी 8वें वेतन आयोग में 6% सालाना इंक्रीमेंट की मांग, इतनी बढ़ जाएगी आपकी सैलरी…

    March 12, 2026

    अब शुरू होने जा रही रानी दुर्गावती योजना, बेटियों के खाते में आएंगे 1.5 लाख रुपये; महिला एवं बाल विकास को मिली 11 हजार 763 करोड़ की राशि…

    March 12, 2026

    बकाया बिल की टेंशन खत्म, सीएम साय ने लॉन्च की बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026, इसे मिलेगा लाभ…

    March 12, 2026

    प्रदेश में अवैध अफीम खेती पर सख्त एक्शन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी कलेक्टरों को दिया बड़ा निर्देश…

    March 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • केंद्रीय कर्मचारियों की लॉटरी 8वें वेतन आयोग में 6% सालाना इंक्रीमेंट की मांग, इतनी बढ़ जाएगी आपकी सैलरी…
    • अब शुरू होने जा रही रानी दुर्गावती योजना, बेटियों के खाते में आएंगे 1.5 लाख रुपये; महिला एवं बाल विकास को मिली 11 हजार 763 करोड़ की राशि…
    • बकाया बिल की टेंशन खत्म, सीएम साय ने लॉन्च की बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026, इसे मिलेगा लाभ…
    • प्रदेश में अवैध अफीम खेती पर सख्त एक्शन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी कलेक्टरों को दिया बड़ा निर्देश…
    • ग्रामीण इलाकों में गैस सिलेंडर की बुकिंग को लेकर बड़ा फैसला, 25 दिन की जगह अब इतने दिन में मिलेगा सिलेंडर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?