रायपुर, । भाजपा ने प्रत्याशियों की सूची तय कर ली है। इसमें कई तरह के प्रयोग भी किए गए हैं। नए चेहरों को शामिल किया जा रहा है। अभी करीब 50 नामों पर मुहर लग चुकी है। इसमें राजनांदगांव से डा. रमन सिंह, लोरमी से अरुण साव, धरसीवां से अनुज शर्मा और बसना से संपत अग्रवाल का नाम लगभग तय माना जा रहा है।रविवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक नई दिल्ली में हुई। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह शामिल थे।
केंद्रीय नेतृत्व को तस्वीर के साथ दिखाया बायोडाटासूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जब नाम तय किए जा रहे थे तो केंद्रीय नेताओं को प्रत्याशियों की तस्वीर दिखाई गई। उनका पूरा बायोडाटा दिखाया गया। उनकी छवि के बारे में जानकारी दी गई। समाज में उनका कितना असर है, इसके इस बारे में भी बताया गया। क्यों वह जीतने वाले कैंडिडेट साबित हो सकते हैं, इसके हर पहलू को राष्ट्रीय नेताओं को समझाया गया।
इन सीटों पर उम्मीदवार लगभग तयविधानसभा सीट संभावित प्रत्याशी 2018 में इन्हें मिला था
नारायणपुर केदार कश्यप केदार कश्यपजांजगीर नारायण चंदेल नारायण चंदेलबिल्हा धरमलाल कौशिक धरमलाल कौशिकबिलासपुर अमर अग्रवाल अमर अग्रवालमस्तूरी कृष्णमूर्ति बांधी कृष्णमूर्ति बांधीतखतपुर धर्मजीत सिंह हर्षिता पांडेयधरसींवा अनुज शर्मा देवीजी भाई पटेलबसना संपत अग्रवाल डीसी पटेलराजनांदगांव डॉ. रमन सिंह डॉ रमन सिंहकुरूद अजय चंद्राकर अजय चंद्राकररायपुर दक्षिण बृजमोहन अग्रवाल बृजमोहन अग्रवालआरंग खुशवंत साहेब संजय थेथेरायपुर पश्चिम राजेश मूणत/आशु चंद्रवंशी राजेश मूणतरायपुर ग्रामीण मोतीलाल साहू नंद कुमार नंदे साहूभिलाई नगर प्रेम प्रकाश पांडेय प्रेम प्रकाश पांडेयलोरमी अरुण साव तोखन साहूननकी राम कंवर लड़ेंगे चुनावछत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर को चुनाव लड़ाया जाएगा।
बाकायदा उनके नाम को दिल्ली में हुई बैठक में तय कर लिया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस बैठक में मौजूद थे। उन्होंने ननकी राम के स्वास्थ्य के बारे में पूछा। ननकी राम कंवर को रामपुर की सीट से चुनावी मैदान में उतारा जाएगा।सिंहदेव के खिलाफ कौन उतरेगा तय नहींभाजपा के नेताओं की इस बड़ी बैठक के बावजूद यह तय नहीं हो पाया कि छत्तीसगढ़ के दिग्गज कांग्रेसी नेता के खिलाफ किसे उतारा जाए। उपमुख्यमंत्री TS सिंहदेव के खिलाफ भाजपा से अनुराग चुनाव लड़ चुके हैं , मगर इस बार की बैठक में यहां प्रत्याशी बदलने की चर्चा रही।
अंबिकापुर सीट से भाजपा किसे टिकट देगी यह तय नहीं हो पाया। हालांकि पार्टी सूत्रों का कहना है कि जल्द ही नाम तय कर लिया जाएगा। भाजपा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ पाटन के चुनावी मैदान में दुर्ग से सांसद विजय बघेल को टिकट दे चुकी है।हार से सबक लेकर प्रयोग2018 तक 15 सालों तक सत्ता में रही भारतीय जनता पार्टी 15 सीटों पर सिमट गई । इसे लेकर एक बड़ी रणनीति भाजपा ने तैयार की है ताकि दोबारा सत्ता हासिल हो सके। पिछली गलतियों से सबक लेकर भारतीय जनता पार्टी ने नई लिस्ट तैयार की है मंशा यही है कि छत्तीसगढ़ में कमल खिल सके।
बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। देर रात तक चली इस बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ उम्मीदवारों के नाम तय किए गए। – बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। देर रात तक चली इस बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ उम्मीदवारों के नाम तय किए गए।यह हुआ बैठक मेंरात 10:30 बजे के आसपास छत्तीसगढ़ के नेताओं को बैठक में बुलाया गया था । प्रधानमंत्री खुद इस बैठक में मौजूद थे । बैठक कक्ष में की स्क्रीन लगाई गई थी। छत्तीसगढ़ की विधानसभा सीटों को स्क्रीन पर दिखाया गया, जिस सीट पर जिस प्रत्याशी को उतारना है उसके नाम दिखाए गए उसके बैकग्राउंड के बारे में जानकारी राष्ट्रीय नेताओं को दी गई।
राष्ट्रीय नेताओं ने भी अपने कुछ इनपुट दिए और उसके साथ सूची फाइनल की गई ।रात में हुई इस बैठक से पहले दिन भर बैठकों का दौर चलता रहा । पहले सभी नेता दिल्ली में ही मनसुख मांडवीया के घर पर पहुंचे थे। यहां छत्तीसगढ़ की सीटों को लेकर चर्चा की गई इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पर भी एक बैठक हुई जिसमें अमित शाह के मौजूद होने की खबर है ।
