Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » प्रशांत किशोर ने जातिगत गणना की रिपोर्ट पर दिया बड़ा बयान,कहा-जनता को उलझा रही है सरकार,नहीं सुधरेगी बिहार के लोगों की स्थिति…….
    बिहार

    प्रशांत किशोर ने जातिगत गणना की रिपोर्ट पर दिया बड़ा बयान,कहा-जनता को उलझा रही है सरकार,नहीं सुधरेगी बिहार के लोगों की स्थिति…….

    By Tv 36 HindustanOctober 5, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पटना: बिहार में जातिगत गणना रिपोर्ट पर सियासत तेज है। सत्ताधारी दल के नेता इसके फायदे बताने से थक नहीं रहे हैं। दूसरी ओर विपक्षी पार्टियां सर्वे रिपोर्ट को फर्जी करार दे रही हैं। चुनावी रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर ने इसे नीतीश कुमार का अंतिम सियासी दांव करार दिया है। उन्होंने कहा कि जब इंसान चारों ओर से थक जाता है या घिर जाता है तो अंतिम दांव चलता है। नीतीश कुमार भी जातिगत सर्वे के नाम पर अंतिम दांव चला है। हालांकि इससे नीतीश कुमार की पार्टी और I.N.D.I.A गठबंधन को विशेष लाभ नहीं होगा। लोकसभा चुनाव 2024 में जेडीयू के पांच सांसद भी नहीं जीतेंगे।

    जातिगत गणना नीतीश का अंतिम दांव

    एक न्यूज चैनल से बात करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि जो लोग जातीय गणना करवा लिए, इनको समाज की बेहतरी से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि जातिगत गणना को अंतिम दांव के रूप में खेला गया है, ताकि समाज के लोगों को जातियों में बांटकर एक बार फिर किसी तरह चुनाव की नैया पार लग जाए। बिहार में लगभग 32 वर्षों से लालू यादव और नीतीश कुमार की सरकार है। नीतीश कुमार 17 वर्षों से सत्ता में हैं। क्या नीतीश कुमार बता सकते हैं कि 17 वर्ष के बाद जातीय गणना क्यों करवाए? नीतीश कुमार को 17 वर्षों से याद नहीं आ रहा था। प्रशांत किशोर ने कहा कि दूसरी बात ये है कि जातिगण गणना राज्य सरकार का विषय नहीं है। सर्वे के नाम पर समाज को बांटा जा रहा है।

    नहीं सुधरेगी बिहार के लोगों की स्थिति

    प्रशांत किशोर ने कहा कि I.N.D.I.A के नेता कह रहे हैं कि जातियों की गणना से लोगों की स्थिति सुधरेगी। संख्या के हिसाब से हिस्सेदारी तय होगी। तो क्या नीतीश कुमार मंत्रिमंडल में बदलाव करेंगे। संख्या के हिसाब से हिस्सा देंगे… शायद नहीं। उन्होंने कहा कि जातियों की गणना मात्र से लोगों की स्थिति नहीं सुधरेगी। पीके ने कहा कि सरकार के पास आंकड़ा पहले से है। बिहार के कितने लोग गरीब और पिछड़े हैं, ये जानकारी सरकार के पास है। क्यों नहीं सुधारते हैं?

    प्रशांत किशोर ने कहा कि दलितों की गणना आजादी के बाद से ही हो रही है। उसकी दशा क्यों नहीं सुधार रहे हैं। उसके लिए नीतीश कुमार और लालू-राबड़ी की सरकार ने क्या किया? मुसलमानों की गणना हुई है। उनकी हालत क्यों नहीं सुधर रही है? प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में आज दलितों के बाद मुसलमानों की हालत सबसे गरीब है। इस पर कोई बात नहीं कर रहा है। समाज के कई वर्ग सही मायने में पीछे छूट गया है और उसकी संख्या सबसे अधिक है।

    जनता को उलझा रही है सरकार

    प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार की महागठबंधन सरकार जनता को उलझा रही है। इन लोगों की मंशा है कि आधे लोग जातीय गणना के पक्ष में और आधे लोग विपक्ष में लग जाएं। ताकि कोई भी पढ़ाई और रोजगार की बात ना करें। नीतीश कुमार चाहते हैं कि एक बार जाति में आग लगाकर अपनी रोटी सेंक कर फिर से मुख्यमंत्री बन जाएं। लेकिन इससे उनको फायदा नहीं होने वाला है। लोकसभा चुनाव में I.N.D.I.A गठबंधन को कोई फायदा नहीं होगा। जेडीयू के पांच एमपी भी नहीं जीतेंगे, ये लिख कर रख लीजिए।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleगया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेले का हुआ उद्घाटन,टेंटसिटी में किये गए खास इंतजाम,सीसीटीवी के साथ लगाए गए 15 वॉच टॉवर….
    Next Article महादेव ऑनलाइन गेमिंग-बेटिंग केस ऐप मामले में अभिनेता रणबीर कपूर को ED ने भेजा समन
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अब राज्यसभा की 24 सीटों पर 18 जून को होगी वोटिंग, इन हाई प्रोफाइल नेताओं का कार्यकाल हो रहा समाप्त…

    May 22, 2026

    सुशासन तिहार में सीएम विष्णुदेव साय सख्त, खाद वितरण लापरवाही पर दो अधिकारी निलंबित इस विभाग की व्यवस्था पर चेतावनी…

    May 22, 2026

    प्री-मानसून की धमाकेदार एंट्री इन 14 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं…

    May 22, 2026

    ट्रैफिक रूट डायवर्ट से लेकर कचना फ्लाईओवर उद्घाटन तक की पढ़ें ये पांच बड़ी खबरें…

    May 22, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अब राज्यसभा की 24 सीटों पर 18 जून को होगी वोटिंग, इन हाई प्रोफाइल नेताओं का कार्यकाल हो रहा समाप्त…
    • सुशासन तिहार में सीएम विष्णुदेव साय सख्त, खाद वितरण लापरवाही पर दो अधिकारी निलंबित इस विभाग की व्यवस्था पर चेतावनी…
    • प्री-मानसून की धमाकेदार एंट्री इन 14 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं…
    • ट्रैफिक रूट डायवर्ट से लेकर कचना फ्लाईओवर उद्घाटन तक की पढ़ें ये पांच बड़ी खबरें…
    • वीकेंड, हड़ताल और बकरीद के चलते 6 दिन प्रभावित रहेगा इस विभाग का कामकाज…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?