राजस्थान। राजस्थान में आचार संहिता लगने से ठीक पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 3 नए जिलों की घोषणा हो कर दी है। जिसके बाद राजस्थान में अब कुल 53 जिले हो गए हैं। अशोक गहलोत ने कहा कि जनता की मांग एवं उच्च स्तरीय समिति की अनुशंसा के अनुसार राजस्थान में तीन नए जिले और बनाए जाएंगे- मालपुरा, सुजानगढ़, कुचामन सिटी अब 53 जिलों का होगा राजस्थान,आगे भी उच्च स्तरीय समिति की सिफारिशों के मुताबिक सीमांकन आदि परेशानियों को दूर किया जाता रहेगा।
नए जिले सुजानगढ़, मालपुरा और कुचामन होंगे।मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर जानकारी दी कि तीनों जिलों का गठन जनता की मांग के अनुरूप ही नहीं, बल्कि इस संबंध में उच्च स्तरीय समिति की अनुशंसा के आधार पर किया जाएगा।
