सोशल मीडिया पर गुरमीत चौधरी का एक वीडियो समाने आया है, जिसमें वह एक शख्स को सीपीआर देते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि ये शख्स सड़क पर बेसुध होकर गिर गया था, जिसके बाद एक्टर ने CPR देकर उसकी जान बचाई. गुरमीत चौधरी इंडस्ट्री का एक जाना पहचाना नाम हैं. उन्होंने टेलीविजन के साथ-साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी अपनी पहचान बनाई है.
