झांसी में मेला जल विहार महोत्सव में रशियन डांसर को देखकर भीड़ बेकाबू हो गई. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यूपी पुलिस द्वारा बल प्रयोग का वीडियो वायरल हो रहा है.
मऊरानीपुर में हर वर्ष की भीांति इस वर्ष भी प्रांतीय जलविहार महोत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें एसएसपी झांसी राजेश एस की रोक के बाबजूद स्वीट नाइट कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में रशियन महिला डांसर सहित अन्य महिला डांसरों को बुलाया गया था.
