अनंतपुर )। पेनुकोंडा से वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के विधायक और पूर्व मंत्री एम. शंकर नारायण के काफिले पर रविवार को आंध्र प्रदेश के श्री सत्य साईं जिले में एक युवक ने डेटोनेटर फेंक दिया। घटना गद्दाम थांडा इलाके की है। पुलिस के मुताबिक, शंकर नारायण गडपा गडपाकु मन प्रभुत्वम कार्यक्रम में भाग लेने के लिए इलाके का दौरा कर रहे थे। वह, वाईएसआरसीपी के अन्य नेताओं के साथ काफिले में वाहनों से उतर गए थे। पैदल चल रहे थे। अभी युवक ने विधायक की कार की ओर डेटोनेटर फेंका। हालाँकि, वह झाड़ियों में गिर गया।
