रीवा। उक्त दल द्वारा आज वृत्त रीवा अ एवम सिरमौर में कार्यवाही की गई।
कार्यवाही के दौरान आबकारी दल द्वारा ग्राम बैदहा में कमलेश रावत के मकान से 10 लीटर कच्ची मदिरा एवम100 किलोग्राम लाहन,
सुकवारिया रावत के मकान से 100 किलोग्राम लाहन,
ग्राम चिलिया दांडी में देवकली कोल के मकान से 05 लीटर कच्ची मदिरा,
ग्राम उमरी में भैयालाल केवट के मकान से 35 पाव प्लेन एवम 20पाव गोआ व्हिस्की,सोनू केवट के मकान से 12 बोतल बियर एवम 18 पाव गोआ व्हिस्की,माया केवट की दुकान से 12 पाव गोआ एवं 17 पाव प्लेन मदिरा बरामद कर प्रकरण कायम किया गया।
आबकारी दल द्वारा चोरहटा बाईपास में रोड चेकिंग एवम रात्रि गस्त की गई।
सहायक आबकारी आयुक्त रीवा अनिल जैन ने बताया आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिले में अवैध मदिरा के आसवन,विक्रय,परिवहन एवं संग्रह के विरूद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
आज की कार्यवाही में
आबकारी उपनिरीक्षक अभिमन्यु पाठक, अभिषेक त्रिपाठी, आशीष शुक्ला,
मुख्य आरक्षक
वीरेंद्र सिंह परिहार,
आरक्षक अमित सिंह,उमाकांत तिवारी,प्रदीप सिंह,आदित्य सिंह , पूनम अग्रवाल,
नगर सैनिक मनोज दुबे सम्मिलित रहे।
