दंतेवाड़ा। नक्सल प्रभावित क्षेत्र दंतेवाड़ा में 1 लाख के इनामी नक्सली ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। बता दें कि आत्मसमर्पित माओवादी भैरमगढ़ एरिया कमेटी अन्तर्गत पिट्टेपाल पंचायत सीएनएम अध्यक्ष के पद पर सक्रिय था। समर्पित नक्सली पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 01 लाख इनाम घोषित था। आत्मसमर्पित माओवादी नक्सली बंद के दौरान रोड खोदना, पेड़ काटना, नक्सली बैनर, पोस्टर और पाम्पलेट लगाने की घटनाओं में शामिल था।
