Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » युवक को प्यार करने की मिली ऐसी सजा,जिसे सुन आपके रोंगटे हो जाएंगे खड़े,परिजनों ने काटा प्राइवेट पार्ट…
    छत्तीसगढ

    युवक को प्यार करने की मिली ऐसी सजा,जिसे सुन आपके रोंगटे हो जाएंगे खड़े,परिजनों ने काटा प्राइवेट पार्ट…

    By Tv 36 HindustanOctober 13, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुजफ्फरपुर:  मामला नगर थाना क्षेत्र के पंकज मार्केट का है। यहां रहने वाला एक युवक को उसकी प्रेमिका ने मिलने के लिए अपने घर बुलाया। जब वो अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा तो इसकी भनक प्रेमिका के परिजनों को लग गई। जिसके बाद प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी को पकड़ कर जमकर मारपीट की। यही नहीं प्रेमी के गुप्तांग तक काटने की कोशिश लड़की के परिजनों ने की। ये बात पीड़ित युवक ने अस्पताल में बताई।

    प्यार करने की खौफनाक सजा

    मुजफ्फरपुर के इस युवक की बुरी तरीके से पिटाई की गई। जिसमें कथित प्रेमी बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र के पंकज मार्केट के पास की है। पूरे मामले की जानकारी पुलिस को मिल गई। वहीं घायल अवस्था में युवक को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर की एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    गंभीर हालत युवक अस्पताल में भर्ती

    गंभीर स्थिति में युवक का इलाज चल रहा है। पूरे मामले को लेकर नगर थाना अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक युवती ने पीड़ित युवक को फोन कर घर पर बुलाया गया था। बताया गया कि दोनों का आपस में प्रेम संबंध है इसकी जानकारी होने के बाद प्रेमिका के परिजनों ने लड़के को पकड़ कर घर में बंद कर पिटाई की। युवक को नगर थाना पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की लिखित शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

    आरोपी फरार, पुलिस ने दर्ज किया केस

    पुलिस के मुताबिक, नगर थाना के गोला बांध रोड निवासी एक युवक का प्रेम एक युवती के साथ लंबे समय से चल रहा था। आरोप है कि युवती ने अपने प्रेमी को किसी बहाने से बुलाया। इसके बाद प्रेमी युवक को उसके परिजनों ने पकड़ लिया और जमकर मारपीट की। युवक के पिता ने बताया कि युवक का इलाज फिलहाल एक निजी अस्पताल में चल रहा है। दर्ज प्राथमिकी में युवती के मां, पिता और भाई को नामजद आरोपी बनाया गया है।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपुलिस ने अवैध रूप से शराब विक्रय करने वाले दो आरोपियो को किया गिरफ्तार,उनके कब्जे से महुआ शराब समेत नगदी रकम किये ज़ब्त…..
    Next Article रेल यात्रियों के लिए सूचना,13 और 14 अक्टूबर को 2 ट्रेनें रद्द…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान सीएम सायं सरकार की प्रतिबद्धता…

    April 30, 2026

    10वीं-12वीं के नतीजे जारी, वेबसाइट डाउन होने पर DigiLocker और SMS से अब ऐसे करें चेक…

    April 30, 2026

    विधानसभा में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम, विशेष सत्र में जमकर हंगामा…

    April 30, 2026

    3 वर्षीय बच्चे की मौत के बाद हॉस्पिटल में परिजनों का बड़ा हंगामा…

    April 30, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान सीएम सायं सरकार की प्रतिबद्धता…
    • 10वीं-12वीं के नतीजे जारी, वेबसाइट डाउन होने पर DigiLocker और SMS से अब ऐसे करें चेक…
    • विधानसभा में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम, विशेष सत्र में जमकर हंगामा…
    • 3 वर्षीय बच्चे की मौत के बाद हॉस्पिटल में परिजनों का बड़ा हंगामा…
    • विशेष सत्र रणनीति तय करने हो रही भाजपा विधायक दल की बैठक…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?