बोधघाट, जगदलपुर बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा हैं। इसी क्रम में 12 अक्टूबर गुरूवार को बोधघाट पुलिस को मुखबिर से देशी हांथ भट्ठी का बना हुआ महुआ शराब बिक्री करने की सूचना मिली, जिसपर बोधघाट पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल में पहुंचकर तस्दीक किये जहां उपरोक्त आरोपियों अजय कुमार कश्यप पिता महेत्तर राम और अगरबती बघेल पति स्व. पदम बघेल के कब्जे से कुल 52 लीटर देशी महुआ शराब हांथ भट्टी का बना कुल 52 लीटर किमती 10,400 रुपये एवं नगदी रकम 330 रूपये मिला.
जिसे मौके में ही गवाहों के समक्ष जब्त करते हुए उक्त आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। थाना बोधघाट में धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत अपराध कायम कर उपरोक्त दोनों आरोपियो को न्यायिक रिमाण्ड में न्यायालय भेजा गया।
