Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » इंटरनेशनल कर्मचारी रहस्यमय तरीके से हुआ गायब, पुलिस ने जताई अपहरण का आरोप
    दुर्घटना

    इंटरनेशनल कर्मचारी रहस्यमय तरीके से हुआ गायब, पुलिस ने जताई अपहरण का आरोप

    By Tv 36 HindustanOctober 16, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। एमिरेट्स इंटरनेशनल फैसिलिटीज मैनेजमेंट का एक कर्मचारी दिल्ली पहुंचने के बाद रहस्यमय तरीके से गायब हो गया है। वह 50 दिन से अधिक समय से लापता है, जिससे ओडिशा में उसका परिवार परेशान है। अबू धाबी से मुंबई होते हुए दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचने के कुछ देर बाद ही उसके अपहरण का आरोप सामने आया है। ओडिशा के खुर्दा जिले के रहने वाले 30 वर्षीय रंजन स्वैन पिछले तीन साल से अबू धाबी में एमिरेट्स इंटरनेशनल फैसिलिटीज मैनेजमेंट में कार्यरत थे। उनका 18 अगस्त को भारत लौटने का कार्यक्रम था। उन्‍होंने आखिरी बार अपनी टिकट की जानकारी साझा करते हुए अपनी बहन से बात की थी। प्राथमिकी के अनुसार, “हालांकि, उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है। तीन-चार दिन के इंतजार के बाद उसके परिवार ने कंपनी प्रबंधन से संपर्क किया, जिसने विस्तारा एयरलाइंस से अपने दोस्त फहीम अहमद के साथ भारत के लिए उसके प्रस्थान की पुष्टि की।”

    एनजीओ ग्लोबल ओडिया स्वयंसेवकों की सहायता के परिणामस्वरूप यूएई सरकार से पुष्टि हुई कि स्वैन ने 18 अगस्त को अबू धाबी छोड़ दिया था और भारत रवाना हो गया था। स्‍वैन परिवार का अकेला कमाऊ सदस्‍य था। उसके लापता होने के बाद से परिवार आर्थिक तंगी का सामना कर रहा है। प्राथमिकी में कहा गया है, “उसे लापता हुए 50 दिन से अधिक हो गए हैं। उसके ठिकाने का कोई सुराग नहीं मिला है। एनजीओ और परिवार ने विभिन्न व्यक्तियों से संपर्क किया है और पता चला है कि कुछ लोग उसकी जान को खतरा बताते हुए फिरौती की मांग कर रहे हैं। इससे दिल्ली और उसके आसपास अपहरण का संदेह पैदा हुआ है।”

    परिवार के सदस्यों ने खुलासा किया कि स्वैन शुरू में तीन साल पहले एक भर्ती कंपनी के माध्यम से अबू धाबी गया था। उसने विदेश जाने के लिए कर्ज लिया था। परिवार के सदस्‍यों ने कहा, “कुछ दिनों के बाद, जब हम रंजन का पता नहीं लगा पाए, तो हमने ओडिशा में शिकायत दर्ज कराई और मामले की जांच के लिए ओडिशा पुलिस को दिल्ली आने के लिए कहा।

    ओडिशा पुलिस ने दौरा किया था और आईजीआई हवाईअड्डा पुलिस की मदद से कुछ सुराग पाए, लेकिन वे ज्यादा कुछ नहीं कर सके। उनकी सलाह पर 15 अक्टूबर को दिल्‍ली में प्राथमिकी दर्ज की गई।” इस बीच, दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उन्होंने आईजीआई हवाईअड्डा थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 365 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है और आगे की जांच चल रही है।

    Views: 0
    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews Raipur Today latest news Today news अपहरण दिल्ली नई दिल्ली
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleपूर्व मिस वर्ल्ड प्रतिभागी शेरिका डी अरमास की हुईं निधन…
    Next Article केंद्र सरकार जल्द ही अपने कर्मचारियों की सैलरी बढ़ा सकती है ,उम्मीद है कि केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिलेगी खुशखबरी…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    विकसित छत्तीसगढ़ से साकार होगा विकसित भारत का संकल्प केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया…

    November 2, 2026

    श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल मानव सेवा और समर्पण की अद्भुत मिसाल मुख्यमंत्री साय…

    November 2, 2026

    भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए करें ये 7 उपाय, जानें जलाभिषेक से मंत्र जप तक की आसान विधि…

    November 2, 2026

    हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्णिका शर्मा

    November 2, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • विकसित छत्तीसगढ़ से साकार होगा विकसित भारत का संकल्प केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया…
    • श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल मानव सेवा और समर्पण की अद्भुत मिसाल मुख्यमंत्री साय…
    • भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए करें ये 7 उपाय, जानें जलाभिषेक से मंत्र जप तक की आसान विधि…
    • हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्णिका शर्मा
    • मेष को नए मौके, सिंह को नई जिम्मेदारी और मकर के रुके काम बनने के संकेत, पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?