)रायपुर, । CM भूपेश बघेल मंगलवार रात को दिल्ली रवाना हुए. दिल्ली जाने से पहले रायपुर एयरपोर्ट पर उन्होंने मीडिया से बातचीत की। CM बघेल ने शाह के सांप्रदायिकता और उल्टा लटकाने वाले बयान पर हमला बोल दिया सीएम ने कहा- वह सरकार को धमकी दे रहे हैं. इसके अलावा उन्हें कुछ आता नहीं है. इस सब चीजों में उनको पीएचडी हासिल है।उनके मंसूबे कभी सफल नहीं होंगेCM भूपेश ने कहा छत्तीसगढ़ में भाईचारा प्रेम की भाषा चलती है. यहां डिवाइड एंड रूल की योजना नहीं चलेगी. अमित शाह चाह रहे हैं कि छत्तीसगढ़ कैसे भी करके अडानी को मिल जाए. यह सारी कोशिश ही उन्हीं के लिए है लेकिन वे अपने इस मनसूबे में कभी सफल नहीं होंगे।
अब बीजेपी के पास कोई और मुद्दा नहीं बचाबिरनपुर मामले को लेकर सीएम बघेल ने कहा कि जो घटना घटी, उस पर कार्रवाई हो चुकी है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. कोर्ट में चालान प्रस्तुत कर दिया गया है. उनके मुआवजे की घोषणा हो चुकी है. छत्तीसगढ़ में उनके पास कोई मुद्दा बचा नहीं है. ना किसानों का मुद्दा है ना ही आदिवासियों का मुद्दा है ना हीं युवाओं का मुद्दा है तो इसलिए बिरनपुर मामले को मुद्दा बना रहे हैं, इसमें उनको पीएचडी हासिल किए हैं.40 लाख लोग गरीबी रेखा से बाहरबघेल ने आगे कहा कि 2018 में जब छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार थी तब 40 प्रतिशत लोग गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करते थे.
