फिल्म अभिनेत्री निकिता रावल के घर में लाखों रुपये की चोरी हुई है. चोरी किसी और ने नहीं बल्कि उनके नौकर ने उनके घर में बंदूक की नोक पर करीब ₹3.5 लाख लूट कर फरार हो गया. अभिनेत्री निकिता के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है.
एक्ट्रेस निकिता रावल ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि जिस समय अभिनेत्री अपने घर पर थीं, तभी उनके नौकर जो उनका हाउस स्टाफ का एक सदस्य है, उसने तमंचे की नोक पर उनसे 3.5 लाख रुपए लूट लिए. उन्हें धमकी दी गई कि अगर उनकी मांगों नहीं माना गया तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा. जान जाने की डर से रावल ने उन्हें पैसे दे दिए.
