नई दिल्ली:– गर्मियों में तेज धूप, धूल, पॉल्यूशन और पसीने का असर सबसे ज्यादा हमारी स्किन पर दिखाई देता है। हमारे चेहरे का बुरा हाल हो जाता है। हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसकी स्किन साफ, सॉफ्ट और नेचुरली ग्लो करे।
खासकर कोरियन ग्लास स्किन का ट्रेंड इतनी तेजी से बढ़ा है कि लोग इसके फैन हो गए हैं। बहुत से लोग महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स पर पैसे खर्च करते हैं, लेकिन रिजल्ट वैसा नहीं मिलता जैसा उम्मीद होती है। ऐसे में लोग अब फिर से नेचुरल और आसान तरीकों को अपना रहे हैं। अच्छी बात ये है कि ग्लास स्किन पाने के लिए आपको बहुत ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं है।
एलोवेरा जेल (Aloe Vera Gel)
एलोवेरा जेल का इस्तेमाल सदियों से स्किन केयर में किया जा रहा है। इसके इस्तेमाल से स्किन को ठंडक मिलती है और आपकी स्किन सॉफ्ट नजर आती है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप रात में सोने से पहले चेहरे को साफ कर लें। इसके बाद चेहरे पर एलोवेरा जेल लगा लें। अब इसे रातभर के लिए चेहरे पर लगा रहने दें। अगर आप नियमित रूप से इस नुस्खे का इस्तेमाल करती हैं ,तो आपकी स्किन की ड्राईनेस कम होगी और आपका चेहरा दूर से ही ग्लो करेगा।
गुलाब जल (Rose Water)
गुलाब जल भी हमेशा से स्किनकेयर में इस्तेमाल होता आया है। इसका इस्तेमाल करने से हमारे स्किन की फ्रेशनेस बनी रहती है। जब भी आप रात में सोने जाएं तो कॉटन की मदद से चेहरे पर गुलाब जल लगा लें। इसके बाद आप चाहें तो थोड़ा सा मॉइश्चराइजर भी लगा सकती हैं। अगर आप नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करेंगी तो चेहरे की चमक बनी रहेगी।
कच्चा दूध (Raw Milk)
कई लोग रात में सोने से पहले कच्चे दूध का भी इस्तेमाल स्किन केयर में करते हैं। इसे इस्तेमाल करने का तरीका भी बहुत आसान है। रात में जब आपको सोना हो तो कॉटन से थोड़ा सा दूध चेहरे पर लगा लें। आप चाहें तो हाथ से भी लगा सकती हैं। अब इसे कम से कम 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगा रहने दें। बस ध्यान रखें कि अगर आपकी स्किन बहुत सेंसिटिव है, तो लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।
इसके अलावा इन टिप्स को भी करें फॉलो
अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो 2 बूंद नारियल तेल से पूरे चेहरे का मसाज करना भी फायदेमंद हो सकता है।
रात में सोने से 15 मिनट पहले शहद लगाना भी स्किन को गहराई से मॉइश्चराइज करता है।
आप चाहें तो रात में चावल के पानी से चेहरा भी धो सकती हैं।
