कोरबा/पीड़िता भाई के साथ थाना उरगा में उपस्थित होकर एक लिखित शिकायत प्रस्तुत कर अपराध दर्ज कराई मध्यप्रदेश इंदौर निवासी अभय खिराडे नामक व्यक्ति से फेसबुक के माध्यम दोस्ती हुई । फेसबुक अकाउंट से मोबाइल नंबर निकालकर व्हाट्सएप चैटिंग करता था ।उसके बाद पीड़िता से मिलने कोरबा आया एक लॉज में ठहरा मिलने बुलाया उसकी इच्छा अनुरूप काम करने से मना करने पर गुस्से से अनाप शनाप बात करना शुरू कर दिया फरियादिया के फोटो को अश्लील रूप से एडिट कर ब्लैकमेल करने लगा जब पीड़िता ने आरोपी को मोबाइल में ब्लॉक कर दिया तब आरोपी एडिट किए हुए अश्लील फोटो को फेसबुक के माध्यम ग्रुप बना कर वायरल कर दिया जब पीड़िता इसकी सूचना अपने परिजनों को दी तब पीड़िता का भाई आरोपी अभय खिराड़े से बात कर ऐसा नहीं करने वायरल पोस्ट को डिलीट करने की विनती करने लगा आरोपी द्वारा डिलीट करने के बदले पैसे की मांग करने लगा तब परेशान होकर पीड़िता पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी उरगा निरीक्षक युवराज तिवारी द्वारा तत्काल पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला को अवगत कराया गया संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल एफ आई आर कर आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवम नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के मार्गदर्शन में तत्काल टीम बनाकर आरोपी की पतासाजी हेतु टीम को गुजरात मोरबी भेजा गया जहा आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की गई जिसे थाना लाकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन सिमकार्ड को पेश किया जिसे पुलिस द्वारा जप्त किया गया है।अभय खिराड़े पिता जगदीश कीराड़े निवासी ग्राम 164 पटेल फलिया कुंजरी थाना सेंधवा तहसील निवाली जिला बड़वानी मध्यप्रदेश को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।
आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी उरगा निरीक्षक युवराज तिवारी,सउनि अनिल खांडे आरक्षक राजकुमार साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
