मध्य प्रदेश। बुधनी से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने सपा पार्टी से वैराग्यानंद गिरी उर्फ मिर्ची बाबा ने अपना नामांकन दाखिल किया. समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मिर्ची बाबा बुधनी एसडीएम कार्यालय में पहुंचे. सबसे पहले सपा प्रत्याशी ने एसडीएम कार्यालय गेट के सामने माथा टेका और मिट्टी उठाकर माथे पर लगाई. फिर नामांकन दाखिल किया.
मध्य प्रदेश की सबसे हाई प्रोफाइल सीट बुधनी में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा. इस सीट से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बीजेपी के प्रत्याशी हैं, तो वहीं कांग्रेस ने ‘रामायण-2’ में हनुमान जी का किरदार निभाने वाले विक्रम मस्ताल को प्रत्याशी बनाया है.
वहीं, समाजवादी पार्टी से वैराग्यानंद गिरी उर्फ मिर्ची बाबा उम्मीदवार हैं. नामांकन के आखिरी दिन सोमवार को वैराग्यानंद गिरी उर्फ मिर्ची बाबा जिले के बुधनी पहुंचे. जहां उन्होंने एसडीएम कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया.
