बीकानेर। राजस्थान के सरकारी और गैर सरकारी स्कूल में मिड टर्म की छुटि्टयां आठ नवम्बर से उन्नीस नवम्बर तक होगी। स्कूल्स बीस नवम्बर से फिर शुरू होंगे। अकेले नवम्बर महीने में स्कूल्स में 18 दिन अवकाश रहेगा। हालांकि इसके बाद बच्चों को हाफ इयरली एग्जाम की तैयारी में जुटना होगा क्योंकि 11 से 23 दिसम्बर तक स्कूल्स में हाफ इयरली एग्जाम होंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी वार्षिक कलेंडर के मुताबिक स्टूडेंट्स और टीचर्स दोनों के लिए 8 नवम्बर से 17 नवम्बर तक मिड टर्म अवकाश रहेगा। ऐसे में इस बार पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु के जन्मदिवस पर होने वाले चिल्ड्रन्स डे पर भी अवकाश होगा।
नवम्बर महीने में रविवार सहित 18 दिन अवकाश रहेगा। शिक्षा विभाग ने क्लास तीन से आठ तक के स्टूडेंट्स के लिए हाफ इयरली एग्जाम 11 दिसम्बर से 23 दिसम्बर तक कराने का निर्णय किया है। वहीं जनवरी मे होने वाले थर्ड टेस्ट इस बार नहीं होंगे। विभाग के आदेश में ये पहले ही स्पष्ट किया जा चुका है कि थर्ड टेस्ट नहीं होंगे। इसकी जगह स्टूडेंट्स का आरकेएसएमबीके एग्जाम लिया जा रहा है।
