नई दिल्ली: सूरत रेलवे स्टेशन पर दिवाली के मद्देनज़र ट्रेन के ज़रिए अलग-अलग राज्यों में जा रहे लोगों की लगी भीड़ के कारण ट्रेन में चढ़ते वक्त भगदड़ मच गई, जिसमें एक यात्री की मौत हो गई, जबकि तीन से चार लोग बेहोश हो गए हैं। सूरत रेलवे स्टेशन पर एंबुलेंस द्वारा प्राथमिक उपचार दिया गया और अन्य का अस्पताल में इलाज जारी है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
