मध्य प्रदेश: इसी के चलते अधिकतर जगह पारा गिर रहा है. मौसम विभाग की माने तो 15 तारीख के बाद प्रदेश कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी. इसके अलावा मौसम में बदलाव के कारण कई जिलों में बूंदाबांदी भी जारी रहेगी.
मौसम विशेषज्ञों माने तो वर्तमान में प्रदेश में कोई भी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है, लेकिन 15 नवंबर को बंगाल की खाड़ी में एक नया मौसम तंत्र सक्रिय होने वाला है. इस कारण प्रदेश के वातावरण में नमी बढ़ेगी और आने वाले कुछ दिनों में प्रदेश की ग्वालियर और चंबल संभाग और बुंदेलखंड के कुछ जिलों के साथ ही सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ में भी कुछ स्थानों में हल्की बारिश हो सकती है. जिसके बाद प्रदेश में कड़ाके की ठंड देखने को मिलेगी. इसके असर से आने वाले दिनों में ग्वालियर संभाग में नमी और हल्की बारिश की संभावना है.
प्रदेश का कौन सा हिस्सा सबसे ठंडा
मौसम की करवट के कारण लगातार तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है. इसी के चलते पचमढ़ी सबसे ठंडा स्थान रहा है. जहां 12.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है. तो वहीं दूसरे नंबर पर राजगढ़ जिला रहा जहां 12.6 डिग्री तापमान देखने को मिला है. ग्वालियर में 12.6, रायसेन में 13.2, बैतूल में 13.2, गुना में 13.7, उज्जैन में 13.8, भोपाल में 14.6, इंदौर में 17.4 और जबलपुर में 15 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है. आने वाले दिनों में इस तापमान में भी भारी गिरावट के संकेत देखने को मिल रहे हैं.
