रायपुर:- केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राजस्थान में पेपर लीक मामलों को लेकर गहलोत सरकार पर निशाना साधा। राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार ने युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। राजस्थान में भाजपा की सरकार आ जाए तो मैं देखना चाहता हूं किसने अपनी मां का दूध पिया है कि जो पेपर लीक जैसी घटना करे। आपको विश्वास दिलाता हूं कि कोई बहन-बेटियों की तरफ नजर उठाकर देखेगा तो उसकी खाट खड़ी कर दी जाएगी।
