मुंबई:- 26 नवंबर 2008, इस तारीख को भारत कभी नहीं भूल सकता. 26 नवंबर 2023 को देश इस आतंकी हमले की 15वीं बरसी मनाने वाला है, लेकिन इस दिन को याद करके देशवासी आज भी सिहर जाते हैं. अगर ये कहें कि ये आजाद भारत के इतिहास में ये सबसे बड़ा आतंकी हमला था, तो गलत नहीं होगा. इस हमले में 18 सुरक्षाकर्मियों सहित 166 लोग मारे गए थे और 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे. आतंकियों ने देश के सबसे सुरक्षित जगहों में से एक ताज महल होटल को निशाना बनाकर हमारी सुरक्षा व्यवस्था के दावों को भी तार-तार कर दिया था।
