विश्व कप 2023 में अपनी गेंदबाजी का लोहा मनवाने वाले भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी बीजेपी नेता अनिल बलूनी के बुलावे पर उत्तराखंड के खास पर्व ईगास में शामिल होने के लिए उनके दिल्ली में स्थित घर पहुंचे. इस दौरान उनका जोरदार अंदाज में स्वागत हुआ. कार्यक्रम में शमी के अलावा ग्रहमंत्री अमित शाह, बॉलीवुड जगत के फेमस सिंगर जुबिन नौटियाल समेत कई सेलिब्रिटीज मौजूद भी थे. इस दौरान शमी ने सभी से मुलाकात की जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही है.
बता दें कि ईगास उत्तराखंड का सदियों पुराना लोक पर्व है। शमी इस जश्न में बतौर मुख्य मेहमान शामिल हुए. अनिल बलूनी ने भी इस पर्व के सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की हैं और उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी प्रमुख मेहमानों का आभार व्यक्त किया.
