: एक के बाद एक सभी फ्रेंचाइजियां आईपीएल 2024 के लिए अपने-अपने रिलीज और रिटेन प्लेयर्स की लिस्ट जारी कर रही हैं. इसी बीच कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी अपने रिलीज प्लेयर्स की लिस्ट का ऐलान कर दिया है. मगर, केकेआर की लिस्ट तो उनके रिटेन प्लेयर्स से भी छोटी दिख रही है. जी हां, गौतम गंभीर ने मानो वापस लौटते ही टीम में छटाई शुरू कर दी और ऑक्शन से पहले कुल 12 प्लेयर्स को रिलीज कर दिया है. गौतम गंभीर के आते ही बदली पूरी टीमकोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 से पहले कुल 12 खिलाड़ियों को रिलीज किया है और 13 प्लेयर्स को रिटेन करने का ऐलान कर दिया है.
इसी सीजन केकेआर ने अपने पुराने कप्तान गौतम गंभीर को बतौर मेंटॉर टीम से जोड़ा है और आते ही उन्होंने टीम में बदलाव शुरू कर दिए हैं. इस सीजन अब तक केकेआर इतने बड़े नंबर पर प्लेयर्स को रिलीज करने वाली पहली टीम है. KKR ने 12 खिलाड़ियों को किया रिलीजKKR के रिटेन प्लेयर्स के नामों का ऐलान : नीतीश राणा, रिंकू सिंह, रहमनुल्लाह गुरबाज, श्रेयस अय्यर, आंद्रे रसेल, नीतीश राणा, वेंकेटश अय्यर, डेविड विज, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, सुयश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती.KKR के रिलीज प्लेयर्स के नामों का ऐलान : शाकिब अल हसन, लिटन दास, डेविड वीजा, नारायण जगदीशन, मनदीप सिंह, कुलवंत खजलोरिया, शार्दुल ठाकुर (ट्रेड), लॉकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव, टिम साउदी, जॉन्सन चार्ल्स.
