*अहमदाबाद:-* गुजरात के विभिन्न हिस्सों में हुई बेमौसम बारिश के दौरान बिजली गिरने से 20 लोगों की मौत हो गई है. एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को गुजरात के विभिन्न शहरों में खराब मौसम और बिजली गिरने से लोगों की मौत होने पर शोक व्यक्त किया और कहा कि स्थानीय प्रशासन राहत कार्य में जुटा है. राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र एसईओसी के एक अधिकारी के अनुसार, गुजरात के विभिन्न हिस्सों में वर्षाजनित हादसों में अब तक 20 लोगों की मौत होने की सूचना मिली है. इन सभी लोगों की मौत बेमौसम बारिश के दौरान बिजली गिरने से हुई।
