*नई दिल्ली:-* दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल गया है. आसमान में बादल छाए हुए हैं और साथ ही ठंडी हवाएं भी चल रही हैं. इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में अगले दो घंटो में बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा मौसम विभाग के अनुसार आईटीओ, जाफरपुर, नजफगढ़, दिल्ली कैंट, इंडिया गेट, अक्षरधाम, सफदरजंग, लोधी रोड और एनसीआर के गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, मानेसर में भी बारिश हो सकती है।
