*नई दिल्ली:-* एक समय था, जब शाह रुख खान और अभिजीत भट्टाचार्य की जोड़ी ने बड़े पर्दे पर आग लगा दी थी। म्यूजिक इंडस्ट्री के दिग्गज गायक अभिजीत ने शाह रुख खान की कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अपनी आवाज दी, लेकिन फिल्म ‘बिल्लू’ के बाद उन्होंने कभी भी SRK के लिए गाना नहीं गाया। अब सालों बाद अभिजीत ने शाह रुख को लेकर बात की है।हाल ही में, अभिजीत भट्टाचार्य ने अपनी सालों की लड़ाई को भूलकर शाह रुख खान की तारीफ की। साथ ही उन पर तंज भी कसा। अभिजीत ने लेहरन रेट्रो के बातचीत में शाह रुख को सेल्फ मेड स्टार कहा है। साथ ही उन्हें कमर्शियल इंसान बताया। *अभिजीत भट्टाचार्य ने शाह रुख संग झगड़े पर की बात*अभिजीत भट्टाचार्य का कहना है कि भले ही शाह रुख खान सक्सेस के लिए लोगों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उन्हें एंटी-नेशनल कहना गलत है। अभिजीत ने कहा, हम दोनों का नेचर एक समान है। हमारे अंदर इगो नहीं है, लेकिन हमारे पास सेल्फ-रिस्पेक्ट है।अभिजीत ने आगे कहा-*अभिजीत ने शाह रुख को बताया सबसे बड़ा देशभक्त*अभिजीत भट्टाचार्य ने शाह रुख की तारीफ की और उन्हें सबसे बड़ा देशभक्त बताया। सिंगर ने कहा- *क्यों हुआ था शाह रुख और अभिजीत भट्टाचार्य का झगड़ा*अभिजीत ने शाह रुख की ‘अनजान’, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘बादशाह’, ‘मैं हूं ना’, ‘ओम शांति ओम’ समेत कई फिल्मों में गाना गाया। अभिजीत की शिकायत ये थी कि फिल्म क्रेडिट में उनका नाम हमेशा आखिरी में आता था। जब 2009 में अभिजीत ने ‘बिल्लू’ के लिए ‘खुदाया खैर’ गाया तो उनकी शर्त की गाने में SRK को न फिल्माया जाए। मगर मेकर्स को ये मंजूर नहीं था और उन्होंने ये गाना फिर से सोहम चक्रवर्ती से गवाया। तब से अभिजीत ने शाह रुख के लिए एक भी गाना नहीं गाया।
