मुंबई:- भारतीय नौसेना के लिए अग्नीवीर की ट्रेनिंग ले रही 20 वर्षीय महिला ने मुंबई में सुसाइड कर लिया है. पुलिस ने मंगलवार को इस घटना की जानकारी दी है. मुंबई पुलिस के मुताबिक मृतक महिला की पहचान अपर्णा नायर के तौर पर हुई है. अधिकारी ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि अपर्णा नायर भारतीय नौसेना के जहाज पर ट्रेनिंग कर रही थी।
उन्होंने बताया कि जैसे ही अपर्णा के सुसाइड करने की जानकारी मिली वैसे ही घटनास्थल पर नौसेना के डॉक्टर्स पहुंच गए और महिला की जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया. मुंबई की मलवानी पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और पड़ताल शुरू कर दी है. अग्निवीर की ट्रेनिंग ले रही महिला के सुसाइड से अब कई तरह के सवाल खड़े होने लगे हैं।
