Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अब हर समस्या का होगा समाधान, छत्तीसगढ़ में इतने मई से लगेंगे ये शिविर; सीएम ने दिए निर्देश…
    छत्तीसगढ

    अब हर समस्या का होगा समाधान, छत्तीसगढ़ में इतने मई से लगेंगे ये शिविर; सीएम ने दिए निर्देश…

    By Tv36 HindustanApril 16, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़:– सुशासन तिहार 2026 अभियान शुरू किया जा रहा है. इसके तहत प्रदेश के सीएम विष्णुदेव साय अलग-अलग जिलों में जाकर औचक निरीक्षण करेंगे. इस दौरान विकास कार्यों और योजनाओं को लेकर जनता से सीधे फीडवैक भी लेंगे. इसकी तैयारियों को लेकर सीएम ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं.

    छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पहुंचकर विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन का औचक निरीक्षण करें. इसके अलावा, सरकारी योजनाओं को लेकर लोगों से फीडबैक भी लेंगे. वहीं मंत्री, विधायक और सांसदों को भी फील्ड में जाना होगा. वहीं सीएम ने सुशासन तिहार 2026 के आयोजन को लेकर कलेक्टरों को चिट्ठी लिखी है. राज्य में जन शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए विशेष अभियान चलेगा. बता दें कि 1 मई से 10 जून तक ग्रामीण और शहरी इलाकों में शिविर लगाए जाएंगे. जनसमस्याओं के समयबद्ध समाधान और जनभागीदारी पर जोर रहेगा.

    सीएम साय ने अपने पत्र में कहा है कि जन शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुशासन की आधारशिला है और आम नागरिकों को पारदर्शी, सरल और जल्द सेवाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. वहीं सीएम ने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि 30 अप्रैल 2026 तक जिले में लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जाए. इसके अंतर्गत भूमि संबंधी प्रकरण जैसे नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, मनरेगा अंतर्गत लंबित मजदूरी भुगतान, हितग्राहीमूलक योजनाओं के लंबित भुगतान, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र, बिजली और ट्रांसफार्मर संबंधी समस्याएं तथा हैंडपंप सुधार जैसे मुद्दों का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित किया जाए. साथ ही पात्र हितग्राहियों को उज्ज्वला योजना, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत और सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसी योजनाओं का लाभ दिलाने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं.

    शिविरों का आयोजन होगा
    बता दें कि प्रदेशभर में सुशासन तिहार के माध्यम से 1 मई से 10 जून 2026 तक जन समस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जाएगा. ग्रामीण क्षेत्रों में 15 से 20 ग्राम पंचायतों के समूह और शहरी क्षेत्रों में वार्ड क्लस्टर के आधार पर शिविर आयोजित होंगे. इन शिविरों में शासन की विभिन्न योजनाओं के संबंध में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा और पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही लाभ वितरण किया जाएगा. शिविरों में प्राप्त आवेदनों का अधिकतम एक महीने के भीतर निराकरण सुनिश्चित करने और प्रत्येक आवेदक को उसके आवेदन की स्थिति की जानकारी देने के निर्देश भी दिए गए हैं.

    मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
    सीएम ने निर्देश दिए हैं कि अभियान के दौरान मंत्री, सांसद, विधायक, मुख्य सचिव और प्रभारी सचिव समय-समय पर शिविरों में शामिल होकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे और आमजन से संवाद भी करेंगे. अभियान के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वयं विभिन्न जिलों में पहुंचकर विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन का औचक निरीक्षण करेंगे और हितग्राहियों से फीडबैक लेंगे. इसके साथ ही जिला मुख्यालयों पर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित कर समाधान शिविरों में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे. निरीक्षण और समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री प्रेसवार्ता को संबोधित करेंगे और विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ-साथ आम नागरिकों से भेंट कर सुझाव प्राप्त करेंगे.

    तैयारियां करने के निर्देश
    वहीं जनसम्पर्क विभाग एवं जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं, कि सुशासन तिहार के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु प्रभावी कार्ययोजना बनाकर विभिन्न माध्यमों का उपयोग किया जाए, जिससे अधिक से अधिक नागरिक इस अभियान से जुड़ सकें. मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टरों से अपेक्षा की है कि वे आवश्यक अग्रिम तैयारियां सुनिश्चित करते हुए इस अभियान को जन आंदोलन का रूप दें और अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करें, जिससे प्रदेश के आम नागरिकों को शासन की योजनाओं का समुचित लाभ मिल सके.

    Post Views: 170

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleये लंबी प्रतीक्षा हमारे ऊपर सवाल, महिला आरक्षण पर संसद में मोदी…
    Next Article वेदांता प्लांट हादसा कैबिनेट मंत्री ने घायलों का जाना हालचाल, बेहतर उपचार के दिए ये निर्देश…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    प्रदेश में शुरू होगा ‘राशन एटीएम’ अब फिंगरप्रिंट से मिलेगा अनाज, लंबी लाइनों से मिलेगी राहत…

    April 16, 2026

    सांस्कृतिक चेतना का महाकुंभ, ओंकारेश्वर में ‘एकात्म पर्व’ के जरिए अद्वैत दर्शन को वैश्विक मंच देंगे सीएम…

    April 16, 2026

    सोने से पहले बस 2 मिनट करें ये प्रार्थना, बदल जाएगी किस्मत, प्रेमानंद जी ने दिया जीवन बदलने वाला ये मंत्र…

    April 16, 2026

    सिलगेर के माड़वी कोसा ने अपने हाथों से बनाया अपना घर, सीएम ने सौंपी खुशियों की चाबी…

    April 16, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश में शुरू होगा ‘राशन एटीएम’ अब फिंगरप्रिंट से मिलेगा अनाज, लंबी लाइनों से मिलेगी राहत…
    • सांस्कृतिक चेतना का महाकुंभ, ओंकारेश्वर में ‘एकात्म पर्व’ के जरिए अद्वैत दर्शन को वैश्विक मंच देंगे सीएम…
    • सोने से पहले बस 2 मिनट करें ये प्रार्थना, बदल जाएगी किस्मत, प्रेमानंद जी ने दिया जीवन बदलने वाला ये मंत्र…
    • सिलगेर के माड़वी कोसा ने अपने हाथों से बनाया अपना घर, सीएम ने सौंपी खुशियों की चाबी…
    • सिलगेर के माड़वी कोसा ने अपने हाथों से बनाया अपना घर, सीएम ने सौंपी खुशियों की चाबी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?