: :छत्तीसगढ़ चुनाव का रिजल्ट 3 दिसंबर को30 नवंबर को आएगा आंकड़ेछत्तीसगढ़ में दो चरणों में हुए थे विधानसभा चुनावसारी खबरें हाइलाइट्स में पढ़ने के लिए ऐप डाउनलोड करेंछत्तीसगढ़ में किसकी सरकारलैपटॉप डेज़- सेल 30 नवंबर को समाप्त होगी- 40% तक की छूट पाएं |छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव दो चरणों में संपन्न हो गए हैं। चुनाव के बाद अब लोगों को रिजल्ट का इंतजार है। रिजल्ट तीन दिसंबर को घोषित होगा। रिजल्ट से पहले एग्जिट पोल्स जारी किए जाएंगे। एग्जिट पोल्स का भी लोगों को बेसब्री से इंतजार है।
एग्जिट पोल्स के माध्यम से यह आइडिया मिलती है कि राज्य में किस पार्टी को कितनी सीटें मिल रही हैं और किसकी सरकार बनने जा रही है। छत्तीसगढ़ में इस बार कांटे की टक्कर बताई जा रही है। हालांकि वोटिंग से पहले जो सर्वे रिपोर्ट आईं थी उसमें कांग्रेस को बढ़त दिखाई गई थी।एग्जिट पोल के माध्यम से लोगों को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव का एक संकेत मिलेगा की राज्य में किस पार्टी की सरकार आने वाली है। हालांकि फाइन नतीजे 3 दिसंबर को ही आएंगे।
कई बार एग्जिट पोल्स के आंकड़े सटीक होते हैं। चुनाव के बाद लोगों से राय लेकर यह एग्जिट पोल्स तैयार किए जाते हैं। इसमें कई सवाल होते हैं। इन्हीं सवालों के जवाब के आधार पर यह आंकड़े पेश किए जाते हैं।कब आएगा एग्गिट पोलछत्तीसगढ़ के साथ चार और राज्यों में विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं। तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए 30 नंवबर को वोटिंग होनी है। चुनाव आयोग ने 7 नवंबर से 30 नवंबर शाह 6 बजे तक एग्जिट पोल्स जारी करने पर रोक लगा रखी है। तेलंगाना विधानसभा चुनाव में वोटिंग खत्म होने के बाद मीडिया चैनल्स में एग्जिट पोल्स दिखाए जाएंगे।एग्जिट पोल्स के लिए सभी मीडिया हाउस ने अपनी तैयारियां कर ली हैं।
30 नवंबर को शाम 6 बजे के बाद एग्जिट पोल्स का प्रसारण होगा। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल्स अलग-अलग चैनल में दिखाए जाएंगे। टीवी चैनल और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म में सभी राज्यों के एग्जिट पोल्स अलग-अलग पेश किए जाएंगे।: इन 10 विधानसभा सीटों पर सबसे पहले आएगा रिजल्ट, यहां से मैदान में हैं कई दिग्गज नेतानवभारत टाइम्स डॉट कॉम में भी देख सकते हैं एग्जिट पोलटीवी चैनल के अवाला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भी भी विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल्स जारी किए जाएंगे। ।कब हुए थे विधानसभा चुनावछत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की 90 सीटें हैं। यहां किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए 46 सीटों की जरुरत होती है। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में विधानसभा के चुनाव हुए थे। पहले फेज में राज्य की नक्सल प्रभावित 20 सीटों पर 7 नवंबर को वोटिंग हुई थी वहीं, 17 नवंबर को बची हुई 70 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले गए थे।
