भोपाल:- मध्य प्रदेश विधानसभा का चुनाव 17 नवंबर को कराया गया. चुनावी नतीजे तीन दिसंबर को आएंगे लेकिन इससे पहले पहले एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए हैं. एग्जिट पोल के मुताबिक अपने गढ़ महाकौशल में एक बार फिर कांग्रेसी दिग्गज कमलनाथ शानदार प्रदर्शन करते दिख रहे हैं. साल 2018 के चुनाव की भांति उस बार भी महाकौशल इलाके में कमलनाथ का जादू बरकरार है. एबीपी न्यूज़ और सी वोटर के एक्जिट पोल में महाकौशल में कांग्रेस फिर से बढ़त लेती नजर आ रही है. ओपिनियन पोल के मुताबिक महाकौशल में कांग्रेस और बीजेपी के बीच वोटों का अंतर भी तीन प्रतिशत का है, जो मध्य प्रदेश में कांग्रेस को सत्ता की चाबी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकता है।
दरअसल, महाकोशल के परिणाम हमेशा ही चौकाने वाले रहे हैं. साल 2018 के चुनाव में बीजेपी को महाकोशल इलाके से निराशा हाथ लगी थी. इसकी बड़ी वजह आदिवासियों की नाराजगी मानी गईं थी. कांग्रेस ने कमलनाथ को सीएम का चेहरा बनाकर चुनाव लड़ा था. इससे उनके गृह जिले छिंदवाड़ा की सभी 7 सीटें कांग्रेस ने जीत ली थीं. इसी तरह महाकोशल के एपिसेंटर जबलपुर जिले में भी कांग्रेस को 8 में से 4 सीट मिली थी. साल 2018 में महाकोशल की कुल 42 विधानसभा सीटों दमोह भी शामिल में से 25 कांग्रेस के खाते में गई थी,जबकि बीजेपी को सिर्फ 15 सीट पर संतोष करना पड़ा. एक सीट निर्दलीय और बीएसपी ने जीती थी।
