भारतीय क्रिकेट टीम के फास्ट बॉलर मोहम्मद शमी को शादी के लिए प्रपोज करने वाली विवादित एक्ट्रेस पायल घोष आए दिन अपने विवादित बयान देती रहती हैं। अब एक बार फिर एक्ट्रेस चर्चा में आ गई हैं। इस बार भी उनके सुर्खियों में आने की वजब भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ही हैं। इस बार एक्ट्रेस ने शमी को लेकर नहीं बल्कि भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ियों को लेकर एक्स पोस्ट किए हैं।
पायल घोष ने एक और अपने प्यार का फिर ऐलान किया है तो वहीं दूसरी ओर एक पूर्व क्रिकेटर पर आरोप भी लगाया है। इतना ही नहीं उन्होंने डायरेक्टर अनुराग कश्यप का दबा हुआ मामला फिर उठाया है। एक्ट्रेस के एक्स पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इरफान पठान को लेकर बोलीं पायल घोष ‘प्रायणम’ और ‘ऊसारवेली’ में अपने काम के लिए मशहूर एक्ट्रेस पायल घोष ने कहा कि सांसद गौतम गंभीर उन्हें लगातार फोन करते थे और पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ही वह इकलौते व्यक्ति हैं, जिनसे वह प्यार करती थी।
पायल ने एक्स पर पोस्ट्स की एक सीरीज में लिखी, ‘गौतम गंभीर मुझे लगातार मिस कॉल देते थे और ये बात इरफान पठान बहुत अच्छी तरह से जानते थे। वो मेरी हर कॉल चेक करते थे। उन्होंने ये बात युसूफ भाई, हार्दिक – कुणाल पांड्या को भी बताई थी, जब मैं इरफान से मिलने पुणे गई थी, वहा उस वक्त बड़ौदा का घरेलू मैच चल रहा था।’इरफान से हुआ था ब्रेकअपएक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘मेरे पीछे गौतम गंभीर और अक्षय कुमार सब पड़े हुए थे, लेकिन मैं प्यार सिर्फ इरफान पठान से करती थी।
मुझे उसके अलावा कोई और दिखता नहीं था और मैं इरफान को सबके बारे में बोलती भी थी, सबके मिस कॉल दिखाती थी, मैंने बस इरफान पठान से ही प्यार किया और किसी से भी नहीं।’ पायल ने आगे लिखा, ‘हमारा ब्रेकअप होने के बाद… मैं बीमार पड़ गई… मैं सालों तक काम नहीं कर पाई… लेकिन, वह इकलौता लड़का था, जिससे मैंने प्यार किया था… उसके बाद मैंने कभी किसी से प्यार नहीं किया।’
