Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इंटरनशेनल मैचों में खेलने वाले पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने खुद को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया….
    News

    इंटरनशेनल मैचों में खेलने वाले पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने खुद को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया….

    By Tv 36 HindustanDecember 1, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पाकिस्तान के लिए 55 वनडे और 66 टी20 इंटरनशेनल मैचों में खेलने वाले ऑलराउंडर इमाद वसीम ने खुद को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा कर दिया है. पिछले महीने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले इस क्रिकेटर का कहना है कि मानसिक स्थिति ठीक न होने के चलते उन्होंने संन्यास लेने का फैसला किया. बता दें कि इमाद ने आखिरी वनडे मैच 2020 में खेला था, जबकि टी20 इंटरनेशनल का आखिरी मुकाबला इसी साल अप्रैल में खेला था.मानसिक स्थिति ठीक नहीं…

    लिमिटेड ओवर क्रिकेट में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का एक समय पर अहम हिस्सा रहे ऑलराउंडर इमाद वसीम ने रिटायरमेंट के बाद एक चौंकाने वाला खुलासा कर दिया है. एक यू ट्यूब चैनल पर बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘मेरी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और यदि मैं उस स्थिति में होता तो यह निर्णय कभी नहीं लेता.’ बता दें कि 34 साल के इस ऑलराउंडर ने पाकिस्तान के लिए वनडे और टी20 क्रिकेट में 100 से ज्यादा विकेट अपने नाम किए.

    रिटायरमेंट के फैसले पर इमाद का बयानरिटायरमेंट के फैसले पर इमाद का कहना है कि यह फैसला बदलने के इरादे से नहीं लिया है. उन्होंने कहा, ‘यह जीवन है, और यहां सब कुछ संभव है. मैंने यह फैसला बिना किसी पछतावे और ना बदलने के इरादे से लिया है. यह एक महत्वपूर्ण कदम है और मैं इस बारे में अनिश्चित हूं कि जीवन में क्या लिखा है, लेकिन यह वही है.’ इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट के ऐलान के बीच इमाद ने कराची किंग्स फ्रेंचाइजी के साथ अपने 8 साल लंबे करार को भी अलविदा कह दिया है. इस लंबी यात्रा के लिए उन्होंने टीम के मालिक सलमान इकबाल का धन्यवाद कहा.कराची किंग्स को कहा अलविदाइमाद ने पाकिस्तान सुपर क्रिकेट लीग की फ्रेंचाइजी कराची किंग्स को लेकर कहा, ‘इस टीम ने मुझे बहुत प्यार दिया.

    मैंने कराची किंग्स के लिए आठ साल खेला है और किसी फ्रेंचाइजी को छोड़ना आसान नहीं होता. अगर सलमान इकबाल इसके मालिक हैं तो हम भी इसके मालिक हैं, क्योंकि हमने अपने जीवन के आठ साल इस फ्रेंचाइजी को दिए हैं. मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं.’ऐसे रहे हैं आंकड़े इमाद वसीम ने 44 वनडे मैचों में पांच अर्धशतकों की मदद से कुल 986 रन बनाए हैं. गेंदबाजी करते हुए वह 44 विकेट लेने में भी कामयाब हुए हैं. वहीं, टी20 इंटरनेशनल मैचों मैचों में वह कुल 486 रन बनाने में सफल हुए हैं और गेंदबाजी करते हुए 65 विकेट चटकाने में कामयाब रहे.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleभारतीय मौसम विभाग के अनुसार इस साल सर्दियों के महीने में नहीं पड़ेगी ज्यादा ठंड….
    Next Article भारतीय क्रिकेट टीम के फास्ट बॉलर मोहम्मद शमी को शादी के लिए प्रपोज करने वाली एक्ट्रेस पायल घोष ने फिर दिया विवादित बयान….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    NH-130 पर दुर्घटना प्रबंधन में लापरवाही, NHAI ने रखरखाव एजेंसी पर लगाया ₹10 लाख का जुर्माना

    October 14, 2026

    कलेक्टर श्री दुदावत ने मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

    October 14, 2026

    डिजिटल माध्यमों से प्रदेश की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका…

    October 14, 2026

    दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा के आवेदन फिर शुरू, 15 अक्टूबर से कर सकेंगे अप्लाई, इस दिन होगी परीक्षा…

    October 14, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • NH-130 पर दुर्घटना प्रबंधन में लापरवाही, NHAI ने रखरखाव एजेंसी पर लगाया ₹10 लाख का जुर्माना
    • कलेक्टर श्री दुदावत ने मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
    • डिजिटल माध्यमों से प्रदेश की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका…
    • दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा के आवेदन फिर शुरू, 15 अक्टूबर से कर सकेंगे अप्लाई, इस दिन होगी परीक्षा…
    • निःस्वार्थ जनसेवा से साकार हो रहा ‘नर सेवा, नारायण सेवा’ का भाव: मंत्री श्री देवांगन
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?