राजगढ़। मध्य प्रदेश में बोरवेल में बच्चों के गिरने की सूचना आती रहती है। एक बार फिर राजगढ़ जिले में एक बच्ची बोरबेल में गिर गई है. जिसके बाद चारों तरफ हड़कंप मचा हुआ है. घटना की जानकारी प्रशासन को दी गई है. कुछ देर बाद टीम के पहुंचने की गुंजाईश है।
पूरा मामला प्रदेश के राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ तहसील के पिपल्या रसोड़ा गांव का है. बता दें कि गांव में खेत में खुला बोरवेल था जिसमें 5 साल की मासूम गिर गई है. बच्ची का नाम माही बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि बोरवेल की गहराई 30 फीट है. बोरवेल में बच्ची कैसे गिरी अभी जानकारी सामने नहीं आई है।
