: तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद बीजेपी आत्मविश्वास से लबरेज है. पीएम मोदी जमकर फ्रंट फुट पर हैं. इसी बीच झारखंड से कांग्रेस के सांसद धीरज साहू ने भीषण सनसनी मचा दी. इसको लेकर पीएम मोदी ने सीधा निशाना कांग्रेस पर साधा है. पीएम ने लिखा कि देशवासी इन नोटों के ढेर को देखें और फिर इनके नेताओं के ईमानदारी के ‘भाषणों’ को सुनें. जनता से जो लूटा है, उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी, यह मोदी की गारंटी है. पीएम ने जब यह लिखा तो इसके कई मायने हैं. इसे समझने की जरूरत है कि कैसे 2024 के लोकसभा चुनाव में धीरज साहू के करप्शन का मामला कांग्रेस और उसके इंडिया गठबंधन को चोट पहुंचाता रहेगा. क्या बीजेपी को एक और मारक हथियार धीरज साहू के रूप में मिल गया है. ‘मोहब्बत की दुकान’ खोलने वाले राहुल गांधी इस पर क्या प्रतिक्रिया देंगे यह देखने लायक होगा.पीएम मोदी समेत बीजेपी नेता कांग्रेस पर हमलावर
असल में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के यहां पकड़ा गया कैश किसी भी एजेंसी द्वारा एक ही ऑपरेशन में पकड़ा गया ‘अब तक का सबसे अधिक’ काला धन बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक जब्त की गई रकम अब 300 करोड़ तक पहुंच सकती है. आयकर विभाग की टीम इस बात का पता लगा रही है कि साहू ने और कितनी काली कमाई छुपा रखी है. इसी को लेकर साहू के घर पर इनकम टैक्स की रेड अभी भी जारी है. इधर पीएम मोदी समेत कई बीजेपी नेता कांग्रेस पर हमलावर हैं. उधर कांग्रेस इस मामले पर बोलने से बच रही है. अभी तक किसी बड़े नेता ने इस पर आधिकारिक बयान नहीं दिया है.
मिशन 2024 में जुटी कांग्रेस के लिए झटका?मामले को लेकर राजनीतिक एक्सपर्ट्स का मानना है कि यकीनन यह मुद्दा बड़ा है और बीजेपी के लिए एक और मुद्दा मिल गया है. मिशन 2024 में जुटी कांग्रेस के लिए यह एक झटके जैसा है. उधर वह इंडिया गठबंधन बनाकर विपक्षी नेताओं को एकजुट करने में लगी हुई और गठबंधन का चेहरा राहुल गांधी को बना रही है लेकिन वहीं दूसरी तरफ उसके ही सांसद जो कि उच्च सदन में हैं, उनके घर से इस तरह नोटों की बाढ़ आ जाना, कांग्रेस के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं है. बीजेपी नेता अमित मालवीय ने धीरज साहू और राहुल गांधी की एक तस्वीर शेयर करते हुए करारा प्रहार किया. यह तस्वीर उस समय की जब राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर थे
.स्वस्थ घुटनों के लिए हकीम जी के प्राकृतिक नुस्खेPipl Bharatकांग्रेस के लिए जवाब देना काफी मुश्किलतस्वीर में दिख रहा है कि दोनों नेता एक दूसरे से हाथ मिला रहे हैं. इसे शेयर करते हुए अमित मालवीय ने लिखा, ‘राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा दरअसल भारत के चोरों को जोड़ने की यात्रा थी. कांग्रेस करप्शन की दुकान है. झारखंड में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों से बरामद लगभग 300 करोड़ रुपए इसका जीता-जागता प्रमाण है.’ ऐसे कई संकेत हैं जिससे पता चलता है कि बीजेपी इस मामले को भुनाने के मूड में है. अगर बीजेपी ने इस मामले को लोकसभा चुनाव में ले गई तो कांग्रेस के लिए जवाब देना काफी मुश्किल हो जाएगा.
हालांकि यूपी से अखिलेश ने कुछ मोर्चा जरूर संभाला और कहा कि बीजेपी नेताओं के ऊपर भी ऐसी ही जांच होनी चाहिए, लेकिन अखिलेश तो बेचारे एमपी में खुद कांग्रेस से सताए हुए हैं. हाल ही में दिल्ली में होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक भी शक्ल नहीं ले पाई. अब जो भी हो लेकिन कांग्रेस के लिए इस मुद्दे को पचा पाना आसान नहीं होने वाला है.
