*उज्जैन:-* सीएम के नाम की घोषणा होने के बाद डा. यादव के कुछ वीडियो और फोटो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हुए। एक वीडियो में वे तलवार चलाते हुए दिख रहे हैं।दरअसल यह वीडियो स्वच्छ सर्वेक्षण -2020 के तहत हुए जनजागरण कार्यक्रम का है। तब टावर चौराहे पर उन्होंने तलवार के साथ प्रदर्शन किया था।विभिन्न समाजों के चल समारोह हों या अखाड़ों के चल समारोह, सबमें यादव भाग लेते नजर आते हैं। यादव महाकाल की सवारी सहित अन्य धार्मिक आयोजनों में भी खूब शामिल होते हैं।पिता पूनमचंद बोले, बेटे ने बहुत मेहनत कीमुख्यमंत्री के रूप में नाम की घोषणा होने के साथ ही डा. मोहन यादव के घर पर समर्थकों की भीड़ लग गई। खूब आतिशबाजी हुई। घर वालों को पहले यकीन नहीं हुआ, मगर कुछ देर के बाद सभी खुशी से झूम उठे। मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव बोले कि पुत्र प्रदेश का मुख्यमंत्री बना है। उसने काफी मेहनत की है।
