नई दिल्ली:- एक के बाद एक दर्शक दीर्घा से सदन के अंदर कूद गए दो शख्स, जिससे सांसदों में हड़कंप मच गया और कार्यवाही को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
लोकसभा की कार्यवाही के दौरान सदन में कूदने वाले दो शख्स थे जिन्हें हिरासत में ले लिया गया है।
दोनों शख्स उत्तर प्रदेश के बताए जा रहे हैं, जिनमें से एक का नाम सागर है।
सांसद के नाम पर विज़िटर्स पास लेकर लोकसभा तक पहुँचे थे दोनों।
