*रीवा* पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय रीवा में स्पेशल टॉस्क फोर्स एवं जोनल अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई । बैठक में ADG के.पी. वेंकाटेश्वर राव, पुलिस उप महानिरीक्षक रीवा मिथिलेश शुक्ला, पुलिस अधीक्षक रीवा विवेक सिंह, पुलिस अधीक्षक सतना आशुतोष गुप्ता, पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ० रवीन्द्र वर्मा, पुलिस अधीक्षक सिंगरौली मोह. युसूफ कुरैशी, पुलिस अधीक्षक मऊगंज वीरेन्द्र जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मैहर मुकेश वैश्य, सहायक पुलिस महानिरीक्षक महिला सुरक्षा जबलपुर त्रषि रिठौरिया एवं सहायक जिला अभियोजन अधिकारी रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली उपस्थित रहे । बैठक के दौरान भा.द.वि., पॉक्सो एक्ट के अपराधों, महिलाओं पर घटित अपराधों, अनुसूचित जाति/जन जाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत पंजीबद्ध अपराधों पर अंकुश लगाए जाने, पीडितों का शासन से प्राप्त होने की विधिक सहायता उपलब्ध कराने तथा सम्पत्ति संबंधी अपराधों में आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी व मशरूका बरामदगी किए जाने, सडक दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने के संबंध में प्रभावी कार्यवाही, सीएम हेल्प लाईन की शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण, नाबालिक बालक / बालिकाओं की शत् प्रतिशत् दस्तयाबी करने, लंबित अपराधों, मर्गो, शिकायतों की समीक्षा कर शत् प्रतिशत् निराकरण कराए जाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।
