पंजाब:- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही उप मुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा ने ईश्वर के नाम से पद एवं गोपनीयता की शपथ हिन्दी में ली। वहीं ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा भी मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण करने के साक्षी बने। श्री होरा के साथ शिवेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे। VVIP लॉन्ज में श्री होरा ने साजा विधायक ईश्वर साहू, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह समेत अन्य अति विशिष्ट अतिथियों से मुलकात की और उन्हें जीत की बधाई दी।
इस दौरान केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केन्द्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास अठावले, राज्यसभा सांसद जे.पी. नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, पूर्व सांसद ओम माथुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
