Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » विष्णु देव साय ने ली सीएम पद की शपथ, पीएम मोदी भी रहे मौजूद….
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    विष्णु देव साय ने ली सीएम पद की शपथ, पीएम मोदी भी रहे मौजूद….

    By Tv 36 HindustanDecember 13, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर:- विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के नए सीएम के रूप में बुधवार को शपथ ली. साय राज्य के चौथे मुख्यमंत्री होंगे. इससे पहले इस पर अजीत जोगी, रमन सिंह और भूपेश बघेल इस पद पर रह चुके हैं. टर्म के हिसाब से देखें तो साय छठे विधानसभा में सीएम बने हैं. 3 दिसंबर को चुनावी नतीजे सामने आने पर बीजेपी ने पांच साल के बाद सत्ता में वापसी की है. 10 दिसंबर को बीजेपी ने अपने सीएम के नाम की घोषणा की थी।

    बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और विजय शर्मा ने डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली. शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज में किया गया. कार्यक्रम के दौरान बीजेपी के क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर के नेता मौजूद रहे. शपथ ग्रहण में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन ने भी शिरकत की. शपथ ग्रहण को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए।

    अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

    वहीं, शपथ ग्रहण से पहले विष्णु देव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. साय ने ट्वीट किया, ”छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता, हम सबके प्रेरणास्रोत श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की. भाजपा सरकार ने जिस ध्येय के साथ छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया, उस ध्येय को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए सदैव संकल्पित रहूंगा.

    शपथ ग्रहण से पहले मां का लिया आशीर्वाद

    वहीं. शपथ ग्रहण से पहले वह अपनी मां से मिलने गए और उनका चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया. साय ने ट्वीट किया. आज शपथ ग्रहण से पूर्व अपनी माता जी के चरण स्पर्श कर उनसे छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करने का आशीर्वाद लिया. माँ मेरी प्रेरणास्रोत है, उन्होंने मुझे हमेशा जनसेवा के लिए प्रेरित किया है.” मां जसमनी देवी ने आरती उतारी जबकि पत्नी ने कौशल्या देवी ने मिठाई खिलाकर पति को शपथ ग्रहण के लिए विदा किया।

    Post Views: 0

    Hindi news india Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइन पांच थानों के टीआई बदले गए, देखें लिस्ट…..
    Next Article शपथ ग्रहण समारोह के दौरान अति विशिष्ट अतिथियों से मिले मिले ये नेता…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मेरी थाली, मेरी पहचान’ से पोषण का संदेश, लालघाट आंगनबाड़ी में गूंजी जागरूकता की पहल…

    September 17, 2026

    मेरी थाली, मेरी पहचान’ से पोषण का संदेश, लालघाट आंगनबाड़ी में गूंजी जागरूकता की पहल…

    September 17, 2026

    अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, दस्तावेज सत्यापन और इंटरव्यू स्थगित, नई तारीख का इंतजार…

    September 17, 2026

    प्रदेश में फिर बारिश का दौर मौसम विभाग ने जारी किया नया अपडेट, जानिए अपने जिले का हाल…

    September 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मेरी थाली, मेरी पहचान’ से पोषण का संदेश, लालघाट आंगनबाड़ी में गूंजी जागरूकता की पहल…
    • मेरी थाली, मेरी पहचान’ से पोषण का संदेश, लालघाट आंगनबाड़ी में गूंजी जागरूकता की पहल…
    • अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, दस्तावेज सत्यापन और इंटरव्यू स्थगित, नई तारीख का इंतजार…
    • प्रदेश में फिर बारिश का दौर मौसम विभाग ने जारी किया नया अपडेट, जानिए अपने जिले का हाल…
    • आज भगवान विश्वकर्मा की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूजा की पूरी विधि…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?